OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म (PIC- Panorama Studios, Youtube)
विज्ञापन
एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अब खत्म ही होने वाला है. एक्टर की यह मूवी कल यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन इसी बीच एक्टर की एक फिल्म ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है.
हम एक्टर की जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, वो कोई नहीं अजय देवगन की 11 साल पुरानी फिल्म है. यह मूवी दृश्यम 3 की रिलीज से पहले ओटीटी पर जमकर ट्रेंड कर रही है. यह मूवी इन दिनों दर्शकों के बीच मस्ट वॉच बनी हुई है.
क्या ओटीटी पर ट्रेंड कर रही अजय देवगन की ‘दृश्यम’?
अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज से पहले एक्टर की एक पुरानी मूवी दर्शकों की पसंद बन गई है. इस मूवी में आपको भर-भरकर सस्पेंस के साथ-साथ थ्रिलर भी देखने को मिलने वाला है. यह मूवी जब थिएटर में रिलीज हुई थी, तो इसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. अजय देवगन की यह मूवी साल 2015 में रिलीज की गई थी. बता दें कि अजय की यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इस मूवी का निर्देशन दिवंगत डायरेक्टर निशिकांत कामत ने किया था.
अब आप फिल्म का नाम समझ ही गए होंगे कि हम अजय की किस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं. हम बात कर रहे साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम (Drishyam) की. अब आप फिल्म का नाम समझ ही गए होंगे कि हम अजय की किस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं. हम बात कर रहे साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘दृश्यम’ (Drishyam) की. आपको बता दें कि अजय की यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है. अगर आप भी दृश्यम फ्रेंचाइजी की फिल्में देखना पसंद करते हैं, और फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘दृश्यम 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो उससे पहले आप इस मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं.
अजय देवगन, तब्बू, जयदिप अहलावत, प्रकाश और श्रिया सरन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) 2 अक्टूर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी की एडवांस बूकिंग भी शुरू कर दी गई है. हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है.