Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ आज यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म रिलीज होती ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. इस  मूवी के देशभर में 15 हजार से ज्यादा शोज लगे हुए हैं. ऐसे में अब अजय के फैंस अब सर्च कर रहे हैं कि एक्टर की फिल्म ने पहले दिन कितने का कलेक्शन किया है.

Drishyam 3, Ajay Devgn

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3′ ने पहले दिन कितने का किया कलेक्शन?(PIC-DISTRIC)

विज्ञापन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन अब एक्टर की मूवी सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है.  ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) आज यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ गई है. यह फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. इस मूवी ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म को 2 अक्टूबर के नेशनल हॉलिडे का भरपूर फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है.

दरअसल, इस मूवी को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था. यही कारण है कि फिल्म ने पहले ही दिन 66 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है. ‘दृश्यम 3’ के साथ अजय देवगन एक बार फिर ‘विजय सलगांवकर’ बनकर दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं.

विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का किया कलेक्शन?

‘सैकनिल्क’ (Sacnilk) के अनुसार अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अलाहवत की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’  ने पहले दिन 66.75 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. इस मूवी ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 80.10 करोड़ रुपये छापे हैं, जबकि फिल्म ने दुनियाभर में 95.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. बता दें कि इस मूवी का देशभर में 15,735 शोज लगे थे, जिसकी ऑक्यूपेंसी 59.0% दर्ज की गई है.

विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ को एडवांस बुकिंग का मिला फायदा

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई थी. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी काफी शानदार कलेक्शन किया है, जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला है. इस मूवी ने ओपनिंग डे की तुलना कई बड़ी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि अजय की दृश्यम 3 ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को भी पछाड़ दिया है. बता दें कि धुरंधर ने पहले दिन 28.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

‘दृश्यम 3’ में कौन-कौन स्टार है?

‘दृश्यम 3’ के स्टार कास्ट की बात करें, तो इस मूवी में अजय देवगन एक बार फिर ‘विजय सलगांवकर’ बनकर वापस आए हैं. फिल्म में अजय के साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. ‘दृश्यम 3’ का निर्देशक अभिषेक पाठक ने किया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ