'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा

Drishyam 3 Pav Bhaji Story: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. वहीं ‘दृश्यम’ की वजह से पाव भाजी वाला डायलॉग काफी फेमस हुआ था. अब फिल्म की यंग एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि पाव भाजी किसकी वजह से फेमस हुई.

drishyam 3

'दृश्यम' से जुड़ा पाव भाजी का किस्सा (Pic Credit- Instagram)

Drishyam 3 Pav Bhaji Story: अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही एडवांस बुकिंग में करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म के मेकर्स ने फैंस के लिए एक स्पेशल स्कीम भी निकाली है. अगर आप फिल्म के 4 टिकट्स खरीदते हैं तो एक पाव भाजी फ्री में मिलेगी. अजय देवगन की ‘दृश्यम’ में पाव भाजी काफी फेमस हुई थी. वहीं अब फिल्म की यंग एक्ट्रेस मृणाल जाधव ने पाव भाजी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में रिवील किया है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म में पाव भाजी किसकी वजह से फेमस हुई.

विज्ञापन

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में किया रिवील

दरअसल ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का 5वां सीजन शुरू हो गया है और कपिल शर्मा के शो के पहले गेस्ट ‘दृश्यम 3’ की टीम ही बनी. इस दौरान कपिल शर्मा ने ‘दृश्यम 3’ की टीम से पाव भाजी के पीछे की कहानी पूछी. कपिल शर्मा ने पूछा कि फिल्म के डायलॉग में पाव भाजी का ही इस्तेमाल क्यों किया गया. इस पर फिल्म की यंग एक्ट्रेस मृणाल जाधव ने इससे जुड़ा मजेदार किस्सा ऑडियंस के सामने सुनाया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर भी पाव भाजी से जुड़ा ये किस्सा वायरल हो गया है.

विज्ञापन

क्यों फेमस हुई पाव भाजी?

मृणाल जाधव ने कहा, ‘पहले मेकर्स डायलॉग में पाव भाजी की जगह बिरयानी का इस्तेमाल करने जा रहे थे, लेकिन मुझे बिरयानी पसंद नहीं है क्योंकि मैं उस टाइम पर वेजिटेरियन थी. तो मेरी वजह से बिरयानी की जगह पाव भाजी का इस्तेमाल किया गया.’ मृणाल के खुलासे के बाद कपिल शर्मा के साथ-साथ ऑडियंस भी हंसती नजर आई. वहीं इसके बाद फिल्म में पाव भाजी वाला डायलॉग इतना फेमस हो गया कि ये डायलॉग आज भी ऑडियंस के दिलों में छपा हुआ है.

विज्ञापन

पाव भाजी वाला डायलॉग

दरअसल साल 2015 में रिलीज हुई अजय देवगन की ‘दृश्यम’ को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म का फेमस डायलॉग था, ‘2 अक्टूबर को विजय और उसका परिवार पणजी में था. वहां हम स्वामी चिन्मयानंद के सत्संग में गए, उसके बाद एक छोटे से रेस्तरां में पाव भाजी खाई और फिर बस से वापस आ गए.’ ये डायलॉग की वजह से पाव भाजी इतनी फेमस हुई कि जहां भी पाव भाजी के बारे में बातें होती, तुरंत ‘दृश्यम’ की याद आ जाती है. वहीं अब ‘दृश्यम 3’ फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस बार इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ जयदीप अहलावत भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ