Amitabh Bachchan Injured: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के लेटेस्ट एपिसोड में घुटने में लगी चोट के बारे में बताया. बिग बी ने बताया कि ‘केबीसी 18’ की शूटिंग के दौरान वो फिसल गए थे और उनके घुटने में चोट लग गई. वहीं इसके बाद से एक्टर के फैंस भी चिंता में आ गए हैं. हालांकि लेटेस्ट एपिसोड में इस हादसे के बारे में बताते हुए बिग बी ने अपना हेल्थ अपडेट भी शेयर किया. अमिताभ बच्चन ने बताया कि अब वो ठीक हैं, लेकिन इसके बाद भी एक्टर के फैंस सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर कर रहे हैं.
कैसे लगी बिग बी को चोट?
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अमिताभ बच्चन अक्सर शो की शुरुआत में अपना मोनोलॉग स्टेज के बीच में खड़े होकर बोलते हैं, लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर ने बैठे-बैठे ही शो की शुरुआत की. बिग बी ने अपने चोटिल होने की बात खुद ही रिवील की. एक्टर ने कहा, ‘मैं अक्सर अपना मोनोलॉग स्टेज के बीच में खड़े होकर बोलता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लगी है. कल शूटिक के दौरान मेरा पैर फिसल गया था और मैं गिर गया था, जिसके बाद मेरे घुटने में चोट लग गई थी.’
एक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट
वहीं एक्टर ने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट भी शेयर किया. एक्टर ने कहा, ‘चिंता करने की कोई बात नहीं है ये गंभीर नहीं है. मैं खड़े होकर भी मोनोलॉग बोल सकता था लेकिन खड़े होने में थोड़ी परेशानी हो रही थी.’ एक्टर ने शो की शुरुआत कुर्सी पर बैठे-बैठे ही की. वहीं एक्टर के फैंस भी इस खबर से चिंता में आ गए. सोशल मीडिया पर एक्टर के फैंस स्पीडी रिकवरी के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं. बता दें ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वां सीजन फैंस को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर इस शो से जुड़ी कुछ क्लिप्स भी वायरल होती रहती हैं जिसमें अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स के साथ मजाक-मस्ती करते नजर आते हैं.
इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे बिग बी
बता दें अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के साथ-साथ अपने और भी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. एक्टर ‘कल्कि 2898 AD: पार्ट 2’ में फिर से अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म की शूटिंग साल 2026 में ही शुरू होने जा रही है. पहले पार्ट में भी अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में अपने किरदार से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं दीपिका पादुकोण के साथ वो ‘द इंटर्न’ के हिंदी वर्जन में भी नजर आ सकते हैं. इस फिल्म की शूटिंग भी जल्द शुरू हो सकती है.