Box Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन

The Vvaan Vs Hanuman Ansh Collection: ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. दोनों फिल्मों की कमाई में करोड़ों में हो रही है. हालांकि ‘हनुमान अंश’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है.

The Vvaan Vs Hanuman Ansh Collection

'हनुमान अंश' और 'द वन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Pic Credit- Instagram ( hanumanansh / sidmalhotra )

विज्ञापन

The Vvaan Vs Hanuman Ansh Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं अब इस फिल्म के सामने ‘हनुमान अंश’ की कमाई भी फीकी पड़ गई है. फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि सोशल मीडिया पर अभी भी फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं, लेकिन कमाई में गिरावट आने की वजह से बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का क्रेज थोड़ा कम होता दिखाई दे रहा है. वहीं ‘द वन’ सिनेमाघरों में छठे दिन भी तहलका मचा रही है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है.

‘द वन’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘द वन’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि 5वें दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिली. 5वें दिन फिल्म ने 6 करोड़ की कमाई की थी. छठे दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 16% रही. वहीं फिल्म के शोज 7,070 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 49.20 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 58.54 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 63.54 करोड़ की कमाई की.

विज्ञापन

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 55 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 55वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.35 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.0% रही. वहीं फिल्म के शोज 4,264 रहे. भारत में अब तक 314.63 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 371.65 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 410.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ‘द वन’ ने जहां बीते बुधवार 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं ‘हनुमान अंश’ ने सिर्फ 2.35 करोड़ ही छापे. इसके मुताबिक ‘द वन’ ने ज्यादा कमाई की.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी भी काफी पसंद की जा रही है. फिल्म में दोनों सितारों की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के सीन्स खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 55 दिन हो गए हैं और अभी तक फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब तारीफ की जा रही है. दोनों फिल्मों की कहानी ऑडियंस का दिल जीत रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ