चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक

बिहार में इन दिनों बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन (The Vvaan) बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर इस वीक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

The VVaan

चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग (PIC-Balaji Motion Pictures, youtube)

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धार्मिक फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. 7 अगस्त को रिलीज हुई मूवी हनुमान अंश को कभी ऑडियंस का भरपूर सपोर्ट मिला था, तो वहीं हाल ही में रिलीज हुई सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म द वन बॉक्स ऑफिस पर काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. इस मूवी को बिहार में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. यह मूवी को बिहार में ज्यादा पसंद करने का मुख्य कारण है फिल्म की कहानी. दरअसल, मूवी में बिहार का महापर्व छठ पूजा को बड़ी ही सादगी के साथ पेश किया गया है, जो बिहार के दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

आपको बता दें मूवी का बिहार में शानदार क्रेज है, इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि फिल्म देखने के लिए थिएटर के बाहर चप्पल उतार कर जा रहे हैं. इसका मुख्य कारण है फिल्म में दिखाया गया छठ पूजा. ऐसा लगता है हिंदी सिनेमा वाले समझ गए हैं कि फिल्म की कमाई को बढ़ाना है, तो मूवी को आस्था से जोड़कर ही दर्शकों के सामने पेश करना होगा.

विज्ञापन

बिहार में छाई ‘द वन’

सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ‘द वन’ पहली मूवी बनी है, जिसमें बिहार के छठ पूजा को बड़ी ही सादगी के साथ पेश किया गया है. एक्टर की फिल्म बिहार की लोक परंपराओं और छठ पूजा से जुड़ी आस्था के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. द वन को क्रिटिक्स की ओर से काफी ज्यादा पॉजिटिव रिव्यू नहीं मिले थे. लेकिन फिल्म अपनी कहानी के दम पर दर्शक को अपना शागिर्द बना रही है.

विज्ञापन

चप्पल उतारकर ‘द वन’ देखने पहुंचे लोग

बिहार में फिल्म ‘द वन’ को भरपूर प्यार मिल रहा है. इस मूवी को देखने के बाद कई दर्शक इमोशनल भी होते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कई सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए दर्शकों ने अपनी चप्पल को भी थिएटर के बार उतार दिया है. इतना ही नहीं कई लोग तो फिल्म ‘द वन’ के पोस्टर के सामने सिर झुकाते और हाथ जोड़ते नजर आए हैं. इस फिल्म से दर्शक इतना ज्यादा कनेक्ट हो रहे हैं कि थिएटर के बाहर ठेकुआ बांट रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

‘द वन’ स्टार कास्ट और कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की स्टारर फिल्म द वन की बात करें, तो इस मूवी का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है. फिल्म में सिद्धार्थ-तमन्ना के साथ सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, अवतार गिल और अनूप सोनी ने अहम किरदार निभाया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अब तक 53.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन में मूवी ने 63.57 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ