'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
Farah Khan Warns Paparazzi: बॉलीवुड की फेमस फिल्ममेकर फराह खान ने हाल ही में पैपराजी को चेतावनी दी है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैप्स के सामने पोज देने से मना कर रही हैं और उन्हें गलत एंगल से फोटो ना लेने के लिए बोल रही हैं.
फराह खान ने पैपराजी को दी चेतावनी (Pic Credit- Instagram)
विज्ञापन
Farah Khan Warns Paparazzi: फिल्ममेकर फराह खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो पैपराजी को गलत एंगल से फोटो लेने के लिए लताड़ लगा रही हैं. हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने भी गलत एंगल से फोटो लेने के लिए पैपराजी को जमकर फटकार लगाई थी. वहीं अब फराह खान भी पैपराजी को चेतावनी देती हुईं नजर आईं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सलमान खान ने बोला है ना बैक फोटोज नहीं लेनी. सोशल मीडिया पर फराह खान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
फराह खान ने पैपराजी को दी चेतावनी
दरअसल हाल ही में फराह खान को पैपराजी ने स्पॉट किया. इस दौरान फिल्ममेकर कैजुअल कपड़ों में थीं. फराह खान ने नीली शर्ट और डेनिम पेंट्स पहने हुए थे. वहीं फिल्ममेकर अपने किसी काम के लिए बाहर आई थीं और अचानक से पैपराजी को देखकर फराह खान हैरान रह गईं. फराह खान ने पैपराजी से पूछा कि आप लोग यहां क्या कर रहे हैं. वहीं जब पैपराजी उनके पास फोटो क्लिक करने के लिए आए तो फराह खान ने उन्हें फोटो क्लिक करने के लिए मना कर दिया.
वहीं जब फराह खान आगे जाने लगीं तो उन्होंने पलटकर पैपराजी को चेतावनी दी कि गलत एंगल से फोटो क्लिक मत करना. इस पर फराह खान ने सलमान खान की बात को पैपराजी को याद दिलाया. फराह खान ने कहा, ‘सलमान भाई ने बोला ना, पीछे से फोटो नहीं लेने का. कैमरा घुमाओ, कैमरा घुमाओ.’ वहीं फराह खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस को फराह खान का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वो उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं.
बता दें सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में ट्रोलर्स को खूब लताड़ लगाई थी. इसके साथ ही उन्होंने उन पैपराजी को भी लताड़ा था, जो बिना पूछे एक्ट्रेसेस के बैक साइड के पोज लेते हैं. सलमान खान ने कहा था कि बिना किसी की अनुमति के ऐसे एंगल से फोटो नहीं लेना चाहिए. वहीं सलमान खान ने इस दौरान पैपराजी से नाराजगी जताई थी. हालांकि बीते मंगलवार को सलमान खान रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचे थे और यहां वो पैपराजी के सामने पोज भी देते नजर आए थे.