‘Evaru’ से लेकर ‘Memories’ तक…, सस्पेंस-थ्रिलर लवर्स के शौकीनों के लिए परफेक्ट हैं ये 5 फिल्में
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर मूवी 'दृश्यम 3' को सिनेमाघरों में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. आज हम भी 5 मूवीज आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें काफी बेहतर सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. इन सभी मूवीज को आईएमडीबी पर 8 से ज्यादा की रेटिंग मिली है.

इन दिनों सिनेमाघरों में अजय देवगन की मल्टीस्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 जमकर देखी जा रही है. आपको भी सस्पेंस-थ्रिलर और क्राइम वाली मूवी देखना अच्छा लगता है, तो आज हम आपको 5 शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसमें भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इन मूवीज को आईएमडीबी पर 8 से ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग दी गई है, जो आपको स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देगी.
एवरु
2 / 6लिस्ट में पहला नाम साल 2019 में आई मूवी 'एवरु' का आता है. इस मूवी में अदिवी शेष के साथ रेजिना कैसेंड्रा लीड रोल में नजर आए हैं. बता दें कि यह मूवी स्पेनिश फिल्म द इनविजिबल गेस्ट की रीमेक है. इस मूवी की कहानी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधे रखती है. एवरु मूवी को IMDB पर 8.1 की शानदार रेटिंग मिली है
Thondimuthalum Driksakshiyum
3 / 6दूसरे नंबर पर साल 2017 में आई मलयालम मूवी Thondimuthalum Driksakshiyum का नाम काबिज है. इस फिल्म में एक्टर फहाद फाजिल के साथ निमिषा सजयन अहम किरदार में नजर आई थी. इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पैसों की कमी के कारण सोने के चैन बेचने का फैसला करती है. फिल्म में आपको जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलेगा. इस मूवी को आईएमडीबी पर 8 की रेटिंग दी गई है.
मेमोरीज
4 / 6तीसरे नंबर पर पृथ्वीराज सुकुमारन, मेघना राज और मिया जॉर्ज की फिल्म 'मेमोरीज' का शामिल है, जो एक साइकोलॉजिकल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसे साल 2013 में रिलीज किया गया था. यह मूवी फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है. इस मूवी की कहानी आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया था. फिल्म को IMDb 8.1 रेटिंग दी गई है.
बालन द बॉय
5 / 6चौथे स्थान पर 19 जून 2026 को रिलीज हुई मूवी 'बालन: द बॉय' का शामिल है, जिसे चिदंबरम के डायरेक्शन में तैयार किया गया था. इस मूवी को जी5 पर 31 जुलाई 2026 को स्ट्रीम किया गया था. इस मूवी की कहानी एक मां और उसके बेटे के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो जेल से रिहा होने के बाद अपना असल नाम बदल कर रहते हैं. फिल्म को आईएमडीबी पर 8 की रेटिंग मिली है.
धुरुवंगल पथिनारू
6 / 6लिस्ट में आखिरी नाम 29 दिसंबर 2016 को रिलीज हुई रहमान, अश्विन कुमार और अंजना जयप्रकाश की फिल्म 'धुरुवंगल पथिनारू' का आता है. यह एक तमिल सिनेमा की फिल्म है. इस मूवी का निर्देशन कार्तिक नरेन के द्वारा किया गया था, जिसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म को आईएमडीबी पर भी 10 में से 8.1 की रेटिंग मिली थी.