Shubman Gill: Photo Credit/ ANI

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी? साउथ अफ्रीका की हार से बदला समीकरण

WTC Final 2027: भारतीय टीम की निगाहें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर टिकी हुई हैं. हालांकि भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने जरूरी हैं? अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

WTC Final 2027: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 फाइनल में पहुंचने के लिए सभी टीमें अपनी दावेदारी मजबूत कर रही हैं. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया है.साउथ अफ्रीका की हार के बाद भारतीय टीम के WTC फाइनल में पहुंचने के समीकरण भी बदल गए हैं.

विज्ञापन

अगर साउथ अफ्रीका आगामी 2 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया से हार जाती है तो टीम इंडिया को फायदा होगा. इसके अलावा इंग्लैंड भी अगर साउथ अफ्रीका को 2 टेस्ट मैच हरा देती है तो भारतीय टीम की दावेदारी और भी मजबूत हो जाएगी. इसके अलावा अगर श्रीलंका में होने वाली टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका एक मैच हार जाती है, तब टीम इंडिया के लिए और भी फायदेमंद होगा. इसके अलावा अगर न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 4 में से 3 टेस्ट मैच हार जाए तो इस समीकरण से भारतीय टीम अपने बचे हुए 7 मैच में 4 जीत जाती है तो टीम फाइनल में जगह आराम से जगह बना लेगी.

विज्ञापन

भारतीय टीम को आगामी टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है, जहां पर 2 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद टीम इंडिया घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ