Swara Bhaskar Rise and Fall 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ रही हैं. शो में उनकी पर्सनैलिटी को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. वहीं लेटेस्ट एपिसोड में स्वरा भास्कर ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है. इसमें उन्होंने बताया कि कैसे नशे में धुत एक डायरेक्टर ने उनके साथ बदतमीजी करनी चाही थी. साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो डायरेक्टर नशे में धुत होकर आधी रात को उनके कमरे के गेट को खटखटाने लगा था. स्वरा भास्कर का ये किस्सा सुनकर ‘राइज एंड फॉल 2’ के कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.
‘राइज एंड फॉल 2’ में किस्सा किया रिवील
स्वरा भास्कर ‘राइज एंड फॉल 2’ में जबरदस्त गेम खेलती नजर आ रही हैं. इस शो में उनके गेम को फैंस पसंद भी कर रहे हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस ने प्रियंका चाहर चौधरी और तेजप्रताप यादव के सामने अपनी लाइफ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. एक्ट्रेस ने बताया कि ‘तनु वेड्स मनु’ के तुरंत बाद वो एक सोलो फिल्म कर रही थीं, जिसके डायरेक्टर ने उन्हें काफी परेशान किया था. हालांकि एक्ट्रेस ने ना तो फिल्म का नाम लिया और ना ही फिल्म के डायरेक्टर का नाम लिया.
क्या बोलीं स्वरा भास्कर?
बिना नाम लिए स्वरा भास्कर ने कहा, ‘फिल्म की 56 दिनों की शूटिंग चली. इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर ने मुझे काफी परेशान किया. पहले उन्होंने बताया कि एक डायरेक्टर को अपने एक्टर से प्यार होना चाहिए. इसके बाद वो मुझे मैसेज भेजने लगे. वो मुझे कविताएं भेजा करते थे.’ इसके बाद एक्ट्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी फिल्म का एक रोमांटिक सीन था, जिससे पहले उस डायरेक्टर ने मुझे कहा कि हम रोमांटिक सीन की प्रैक्टिस कर लेते हैं. तो मैंने उसे बोला कि तुम्हारे साथ क्यों करनी है प्रैक्टिस, एक्टर को बुलाइए. मैंने उसको टाल दिया था.’
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ किस्सा
वहीं एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हम लोग एक होटल में रुके हुए थे और मैं अकेले ही लड़की फिल्म की शूटिंग कर रही थी. एक रात वो डायरेक्टर नशे में धुत मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाने लगा. मैंने डरते हुए दरवाजा खोला. इसके बाद उस डायरेक्टर ने मेरे से एक हग मांगा, लेकिन मैंने उसे मना कर दिया और मैंने दरवाजा बंद कर दिया.’ अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये डायरेक्टर कौन हैं. हालांकि स्वरा भास्कर ने अभी तक डायरेक्टर का नाम नहीं लिया है.