'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद

Nimrat Kaur Remembering Martyred Father: निम्रत कौर ने हाल ही में अपने शहीद पिता को याद करते हुए इमोशनल किस्सा शेयर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिता को आतंकवादियों ने किडनैप कर लिया था और फिर हत्या कर दी गई थी. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने और क्या कुछ कहा.

nimrat kaur remembering martyred father major bhupender singh

निम्रत कौर ने शहीद पिता को किया याद (Pic Credit- Instagram Nimrat Kaur)

विज्ञापन

Nimrat Kaur Remembering Martyred Father: बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर ने हाल ही में अपनी लाइफ से जुड़े एक किस्से को शेयर किया है, जिसमें वो अपने शहीद पिता मेजर भूपेंद्र सिंह के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिता को आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी. ANI से बात करते हुए एक्ट्रेस इस दौरान इमोशनल भी दिखाई दीं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस घटना की वजह से उनकी पूरी लाइफ बदल गई थी. उनके पिता के शहीद होने के बाद उनकी मां ने घर की जिम्मेदारी संभाली और बच्चों की परवरिश की. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.

निम्रत कौर ने सुनाया किस्सा

निम्रत कौर ने बताया कि उनके पिता मेजर भूपेंद्र सिंह कश्मीर में भारतीय सेना अधिकारी थे. साल 1994 में जब वो ड्यूटी से घर वापस आ रहे थे तो आतंकवादियों ने उन्हें अगवा कर लिया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी. उन्हें शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया गया.’ एक्ट्रेस इस दौरान इमोशनल हो गईं. उन्होंने कहा कि मैंने अपने पिता को उस दिन सुबह ड्यूटी पर जाते हुए आखिरी बार देखा था. मुझे बस इतना ही याद है कि वो काम पर तैयार होकर जा रहे थे, मुझे आइडिया भी नहीं था कि मैं उन्हें आखिरी बार देख रही हूं.’

विज्ञापन

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

एक्ट्रेस ने पिता की कहानी को याद करते हुए आगे कहा, ‘जिन्होंने मेरे पिता को अगवा किया था, उन आतंकियों ने सेना की वर्दी पहनी हुई थी. वो एक नॉर्मल दिन था और अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे. इसी बीच कुछ लोग उनके पास आए जिन्होंने सेना की वर्दी पहनी हुई थी, उनका अपहरण कर लिया गया. इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने कईं मांगे रखीं. उनकी मांगों में एक मांग ये भी थी कि भारत में बंधक बनाए गए लोगों को रिहा कर दिया जाए और सिर्फ 7 दिन ही दिए गए थे. वहीं 7वें दिन हमारे परिवार को खबर मिली कि वो शहीद हो गए हैं.’

विज्ञापन

एक्ट्रेस की मां ने संभाली जिम्मेदारी

निम्रत कौर ने बताया कि पिता के शहीद होने के बाद वो, उनकी बहन और उनकी मां नोएडा में रहने के लिए आ गए. इसके बाद उनकी मां ने ही निमरत और उनकी बहन की देखभाल की और घर की सारी जिम्मेदारियां भी संभाल ली. निमरत कौर की ये दर्द भरी कहानी ने फैंस को भी इमोशनल कर दिया. उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ