'लगे रहो मुन्ना भाई' से 'गांधी' तक, 2 अक्टूबर के खास मौके पर देखें ये 5 फिल्में; महात्मा गांधी की दिखेगी झलक!

2 October Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी की जयंती आज पूरे देश में मनाई जा रही है. बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं जिनमें महात्मा गांधी की झलक देखने को मिली है. इन्हें आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल हैं.

2 October Gandhi Jayanti movies
1 / 6
गांधी जयंती पर देखें ये 5 फिल्में (Pic Credit- IMDb)

2 October Gandhi Jayanti: आज यानी 2 अक्टूबर को पूरा देश महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है. वहीं महात्मा गांधी के ऊपर बॉलीवुड में कई फिल्में भी बन चुकी हैं. इनमें संजय दत्त की 'लगे रहो मुन्ना भाई' से लेकर 'गांधी' तक शामिल है. इन फिल्मों को आप ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्में खूब वायरल हो रही हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किन फिल्मों की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

द मेकिंग ऑफ द महात्मा

द मेकिंग ऑफ द महात्मा2 / 6

साल 1996 में रिलीज हुई 'द मेकिंग ऑफ द महात्मा' भी इस लिस्ट में शामिल है. श्याम बेनेगल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में भी महात्मा गांधी की लाइफ के बारे में दिखाया गया है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रजित कपूर और पल्लवी जोशी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी को फैंस ने खूब पसंद किया था. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के सीन्स खूब वायरल हैं. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

हे राम

हे राम 3 / 6

साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म को भी आप गांधी जयंती पर देख सकते हैं. इस फिल्म में महात्मा गांधी की हत्या के बारे में दिखाया गया है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कमल हासन, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

गांधी

गांधी4 / 6

साल 1982 में रिलीज हुई 'गांधी' मूवी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म महात्मा गांधी की लाइफ को विस्तार से दिखाती है. इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार बेन किंग्सले ने निभाया है. वहीं रोशन सेठ इस फिल्म में जवाहर लाल नेहरू का किरदार निभाया था. इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद भी किया था. आप भी इस फिल्म को अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं. ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

लगे रहो मुन्ना भाई

लगे रहो मुन्ना भाई5 / 6

संजय दत्त की इस फिल्म में भी महात्मा गांधी की झलक देखने को मिलती है. इस फिल्म में महात्मा गांधी के आदर्शों के बारे में बताया गया है. फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं. वहीं इस फिल्म में संजय दत्त के साथ-साथ इस फिल्म में अरशद वारसी लीड रोल में हैं. बोमन ईरानी और विद्या बालन भी इस फिल्म में लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

गांधी, माई फादर

गांधी, माई फादर 6 / 6

साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में भी महात्मा गांधी की लाइफ पर आधारित है. इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने लीड रोल निभाया है. इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है. इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन