---विज्ञापन---

Entertainment News: गोविंदा के बेटे यशवर्धन की डेब्यू फिल्म का हुआ ऐलान, जानें कब होगी रिलीज?

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

---विज्ञापन---

Entertainment News: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. यशवर्धन एक हॉरर कॉमेडी मूवी लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनकी मां सुनिता आहुजा भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही है. इस मूवी का नाम ‘हीरो की हॉररइन’ है, जो 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

भूमिका चावला का जन्मदिन

साउथ से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वालीं भूमिका चावला आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ ‘तेरे नाम’ फिल्म में काम कर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. इस फिल्म में भूमिका चावला को ऑडियंस ने खूब पंसद किया था और वो बॉलीवुड में भी इस फिल्म से स्टार बन गई थीं. वहीं एक्ट्रेस कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Batwara 1947 को पछाड़ आगे निकली ‘विश्वनाथ एंड सन्स’, जानें 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने 7वें दिन 4.20 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 20.3% रही. वहीं 7वें दिन फिल्म के शोज 4,634 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 81.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 94.32 करोड़ है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 141.32 करोड़ है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
23:32 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: ‘आवारापन 2’ ने 8वें दिन कमाए इतने करोड़

एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म को बड़े पर्दे पर दर्शक काफी काफी पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

22:36 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Bads of Bollywood का आएगा दूसरा सीजन?

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' दर्शकों को काफी पसंद आई है. वहीं अब सीरीज के दूसरे सीजन पर बड़ा अपडेट सामने आया है. पढ़िए पूरी खबर...

22:13 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 53 की उम्र में अर्जुन रामपाल ने की दूसरी शादी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने आज यानी शुक्रवार (21 अगस्त 2026) को अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से गोवा में शादी कर ली है. चलिए जानते हैं उनकी लव स्टोरी और पहली शादी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:04 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Spirit से क्यों बाहर हुईं दीपिका पादुकोण?

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म Spirit को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस के किरदार की जानकारी उस वक्त लीक हुई, जब फिल्म के लिए दूसरा ऑप्शन देखना शुरू किया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:08 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: हॉरर और सस्पेंस से भरपूर है Netflix की ये सीरीज

ओटीटी पर देखने के लिए आप भी हॉरर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म और सीरीज तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे महज 3 एपिसोड के साथ तैयार किया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:15 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Jailer 2 के गाने पर क्यों भड़के यूजर्स?

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म के गाने में मलयालम उच्चारण सही तरीके से नहीं किया गया है. इस पर यूजर्स ने मेकर्स को सलाह दी है. पढ़िए पूरी खबर...

18:26 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 7 साल डेट करने के बाद अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला ने गोवा में रजिस्टर की अपनी शादी

अभिनेता अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उत्तरी गोवा जिले के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी रजिस्टर करा ली है. अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया और अब दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं. पीटीआई की खबर के मुताबिक, सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने कपल की शादी को राज्य के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर किया है. ये खबर मिलने के बाद फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं.

18:19 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Kareena Kapoor तीसरी बार बनने वाली हैं मां? एक्ट्रेस की टीम ने दिया जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद कयास लगाए गए कि करीना तीसरी बार मां बनने वाली हैं. आइए जानते हैं कि इन अफवाहों पर करीना की टीम का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

16:54 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: The Odyssey बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-Rated फिल्म

क्रिस्टोफर नोलन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है और ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-Rated फिल्म बन चुकी है. पढ़ें पूरी खबर...

15:36 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कार हादसे का शिकार हुए Arjun Bijlani, कब हुआ एक्सीडेंट?

पॉपुलर टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी की कार का एक्सीडेंट हो गया है. आइए जानते हैं कि अब एक्टर की हालत कैसी है? और ये हादसा कब हुआ है? पढ़ें पूरी खबर...

14:31 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Babita Singh Reporting का ट्रेलर रिलीज, कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म?

प्राइम वीडियो की अपकमिंग फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर रिलीज आ चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. आइए जानते हैं कि फिल्म कब और कहां देखने को मिलेगी? पढ़ें पूरी खबर...

13:15 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Kangana Ranaut ने Sharmila Tagore के वंदे मातरम वाले बयान पर दिया रिएक्शन

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम वाले बयान पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि इसको लेकर कंगना का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

12:55 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Gandhari की रिलीज डेट रिवील, कब होगी रिलीज?

तापसी पन्नू की मोस्ट अेटेड फिल्म 'गांधारी' की रिलीज डेट रिवील हो गई है. इस फिल्म को 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DcSlw_uGltL/

12:26 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Salman Khan की नई फिल्म के टाइटल से लेकर रिलीज डेट तक, जानें सबकुछ

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अब एक बार फिर से अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. सलमान की इस नई को लेकर अब जानकारी भी आ गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म से जुड़े ये डिटेल्स क्या हैं? पढ़ें पूरी खबर...

11:57 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: OTT पर छाईं ये 5 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

ओटीटी पर नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इन्हें आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों और सीरीज का फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. इनमें अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल से लेकर जिमी शेरगिल की ऑपरेशन सफेद सागर तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:27 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Toxic को सेंसर बोर्ड ने किया पास, फिल्म का फाइनल रनटाइम कितना?

सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म की रिलीज को लेकर लोगों में अलग ही लेवल की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

10:46 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'गोविंदा दूसरी शादी की प्लानिंग में थे...', सुनीता आहूजा ने खोला राज!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राखी सावंत पैपराजी के सामने सुनीता आहूजा को कॉल करती हैं. सुनीता आहूजा राखी सावंत से खुलकर बात कर रही हैं और वीडियो देखकर लग रहा है कि सुनीता आहूजा को ये नहीं पता कि राखी उनकी बातें पैपराजी को स्पीकर पर सुना रही हैं. इस दौरान सुनीता आहूजा ने गोविंदा की दूसरी शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया जो चर्चाओं में आ गया है. पढ़िए पूरी खबर

10:07 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 7 महीनों से नेटफ्लिक्स पर छाई 7 एपिसोड्स की थ्रिलर सीरीज

नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल इस सीरीज का नाम 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' है. इमरान हाशमी और जोया अफरोज स्टारर ये सीरीज जनवरी में रिलीज की गई थी. वहीं अब 7 महीने बाद भी ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज को ऑडियंस 7 महीने बाद भी काफी पसंद कर रहे हैं. ये ही वजह है कि ये सीरीज टॉप ट्रेंडिंग में छाई हुई है. पढ़िए पूरी खबर

09:19 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'द ट्रेटर्स 2' में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री

शो में एक एक्स कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड बनकर लौटकर आ गया है. शो के प्रीमियर के दौरान ही दलीप ताहिल शो से एविक्ट हो गए थे और ये पहले कंटेस्टेंट थे जो शो से सबसे पहले एविक्ट हुए थे. वहीं अब एक बार फिर दलीप ताहिल की शो में एंट्री हो गई है और वो शो में बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ कंपीट करते नजर आ रहे हैं. बता दें अब अगले एपिसोड्स अपकमिंग गुरुवार को रिलीज किए जाएंगे.

08:41 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: The Traitors 2 के नए एपिसोड्स में एविक्ट हुए ये 4 स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स

करण जौहर के 'द ट्रेटर्स 2' ने रिलीज होते ही ऑडियंस के दिलों में एक अलग जगह बना ली है. हाल ही में रिलीज किए गए 3 एपिसोड्स में 4 कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट हो गए हैं और इनमें 1 ट्रेटर और 3 इनोसेंट्स शामिल हैं. शो से जो कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट हुए हैं उनमें कुल्लू, पारुल गुलाटी, अभिषेक मल्हान और रणवीर बरार शामिल हैं. इन चारों कंटेस्टेंट्स का विनर बनने का सपना टूट गया है. पढ़िए पूरी खबर

07:53 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने कितनी की कमाई?

साउथ सुपरस्टार सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने 7वें दिन 4.20 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 20.3% रही. वहीं 7वें दिन फिल्म के शोज 4,634 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 81.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 94.32 करोड़ है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 141.32 करोड़ है.

07:32 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की कमाई में 7वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8% रही. वहीं शोज की बात करें तो 7वें दिन फिल्म के शोज 5,930 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 33.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 39.87 करोड़ है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 47.62 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

07:15 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: भूमिका चावला का जन्मदिन

साउथ से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वालीं भूमिका चावला आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ 'तेरे नाम' फिल्म में काम कर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. इस फिल्म में भूमिका चावला को ऑडियंस ने खूब पंसद किया था और वो बॉलीवुड में भी इस फिल्म से स्टार बन गई थीं. वहीं एक्ट्रेस कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं.

06:51 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment News LIVE: महेश बाबू-प्रियंका चोपड़ा की 'वाराणसी' में होंगे 6 गाने

प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म से जुड़े नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. हाल ही में ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एमएम कीरावानी ने खुलासा किया है कि 'वाराणसी' में 6 गाने होंगे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि एसएस राजामौली की इस फिल्म में उन्होंने 6 गाने कंपोज किए हैं. अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि ये 6 गाने ऑडियंस को कितने पसंद आते हैं. बता दें ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

23:52 (IST) 20 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'महाराजा' से भी खतरनाक है 119 मिनट की ये धांसू फिल्म

आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई एक्शन-थ्रिलर फिल्म सर्च कर रहे हैं, तो साउथ सिनेमा की यह मूवी आपको काफी पसंद आने वाली है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

22:58 (IST) 20 Aug 2026
Entertainment News LIVE: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने 7वें दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. फिल्म 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. चलिए जानते हैं 'आवारापन 2' ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

22:12 (IST) 20 Aug 2026
Entertainment News LIVE: सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी हैं OTT की ये 5 फिल्में

ओटीटी पर वीकेंड पर देखने के लिए कोई बेहतरीन मूवी तलाश कर रहे हैं. तो आप इन 5 फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:10 (IST) 20 Aug 2026
Entertainment News LIVE: फरहान अख्तर के साथ विवाद में कैसे रणवीर के साथ आए उनके पिता?

फरहान अख्तर की 'डॉन 3' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल, रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने 45 करोड़ रुपये के दावे के खिलाफ IMPPA मुलाकात की है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:11 (IST) 20 Aug 2026
Entertainment News LIVE: OTT पर कब आएगी बॉबी देओल की 'बंदर'

लीवुड सुपरस्टार बॉबी देओल की हालिया रिलीज फिल्म 'बंदर' जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब दस्तक देने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

19:24 (IST) 20 Aug 2026
Entertainment News LIVE: श्वेता तिवारी के ड्रिंक के ऑर्डर के साथ आया जिंदा कॉकरोच

https://www.instagram.com/p/DcQt4y-k9IA/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Aug 20, 2026 06:56 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola