थिएटर में फ्लॉप, OTT पर किस्मत बदलने की उतरेगी बॉबी देओल की ये फिल्म; जानें कब देगी दस्तक

बॉलीवुड सुपरस्टार बॉबी देओल की हालिया रिलीज फिल्म ‘बंदर’ जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब दस्तक देने वाली है.

Bandar Film, bobby deol

Bandar Film ओटीटी पर कहां होगी रिलीज?

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था. यह एक क्राइम-ड्रामा मूवी है. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई है. दरअसल, इस मूवी का ‘पेद्दी’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्म का क्लैश हुआ था.

विज्ञापन

बॉबी देओल की यह मूवी दर्शकों को थिएटर्स में कुछ खास पसंद नहीं आई थी. हालांकि, अब देखना होगा कि यह मूवी ओटीटी पर कैसा प्रदर्शन करती है.

विज्ञापन

किस ओटीटी पर रिलीज होगी बॉबी देओल की ‘बंदर’

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ में सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और इंद्रजीत सुकुमारन जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए हैं. यह मूवी 5 जून को थिएटर्स में दस्तक दी थी. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इस बात की जानकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया है. पोस्ट शेयर करते हुए ओटीटी ने लिखा, ‘जब किसी आदमी पर आरोप लगता है, तो क्या फैसला पहले ही तय हो जाता है?’ वहीं पोस्ट में आगे लिखा, ‘एक आरोप के बाद एक आदमी की जिंदगी पूरी तरह कैसे बदल जाती है. 

विज्ञापन

‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म महज 95 लाख रुपये छापे थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.20 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था, तो वहीं फिल्म ने  ग्रॉस कलेक्शन में 4.97 करोड़ रुपये छाप था. इस मूवी को बनाने में लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.

विज्ञापन

‘बंदर’ स्टार कास्ट

बंदर फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी. शेट्टी, सपना पब्बी, जितेंद्र जोशी और रिद्धि सेन अहम भूमिका में नजर आए हैं. यह मूवी 28 अगस्त को जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ