Awarapan 2 Box Office Day 7: 150 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, 7वें दिन किया इतने का कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. फिल्म 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. चलिए जानते हैं ‘आवारापन 2’ ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है.

Awarapan 2, Emraan hasmi

Awarapan 2 ने 7वें दिन किया इतने का कलेक्शन?

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: 14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 7 दिन पूरे हो चुके हैं. ऐसे में एक्टर के फैंस भी यह जानना चाहते हैं कि आवारापन 2 ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई मूवी ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि, फिल्म के गाने काफी हिट साबित हुए थे. इतना ही नहीं आज भी लोग फिल्म ‘आवारापन’ का गाना सुनना काफी पसंद करते हैं. इमरान हाशमी की यह मूवी बाद में कल्ट क्लासिक साबित हुई थी.

विज्ञापन

‘आवारापन 2’ ने 7वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

सैकिनल्क की रिपोर्ट के अनुसार इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं फिल्म ने 15 अगस्त को सबसे ज्यादा 33.75 करोड़ रुपये छाप दिए थे. फिल्म को स्वतंत्रता दिवस का भरपूर फायदा मिला है. इतना ही नहीं ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. इस मूवी को रिलीज हुए आज 7 दिन हो चुके हैं फिल्म ने 7वें 5.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है. इस मूवी ने 7 दिनों में 113.25 का नेट कलेक्शन किया है, तो वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन में 135.08 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है.

विज्ञापन

‘आवारापन 2’ स्टार कास्ट

‘आवारापन 2’ फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज की गई है. इस मूवी में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आए हैं. फिल्म में इमरान के साथ दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. इतना ही नहीं फिल्म में पूरन गब्बी ने एक खूंखार विलेन का रोल प्ले किया है, जिसे दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा की यह मूवी दूसरे वीकेंड पर क्या कमाल कर पाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ