3 एपिसोड, हॉरर और सस्पेंस से भरपूर है Netflix की ये सीरीज; IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग

ओटीटी पर देखने के लिए आप भी हॉरर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म और सीरीज तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे महज 3 एपिसोड के साथ तैयार किया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Ghoul Series
1 / 5
Netflix पर मौजूद है ये 3 एपिसोड की सीरीज. (Image Credit-Youtube Netflix)

आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई हॉरर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी. इस सीरीज को आईएमडीबी पर भी शानदार रेटिंग देखने को मिली है. इतना ही नहीं यह सीरीज दर्शकों को भी काफी ज्यादा पसंद आई है, जो आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधकर रखने का काम करती है.

विज्ञापन

घोल सीरीज

घोल सीरीज2 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि 'घोल' है. यह सीरीज 24 अगस्त 2018 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई थी. जब यह सीरीज रिलीज हुई थी, तो इसे देखने के लिए दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था.

विज्ञापन

घोल सीरीज कैसी है?

घोल सीरीज कैसी है?3 / 5

अगर आपको हॉरर, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर सीरीज देखने का मन कर रहा है, तो आप इसे अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इस सीरीज में आपको डर के साथ-साथ मिस्ट्री और सस्पेंस भी देखने को मिलने वाला है, जिसे देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

घोल सीरीज कितने देर की है?

घोल सीरीज कितने देर की है?4 / 5

आपको बता दें कि घोल सीरीज को महज 3 एपिसोड के साथ तैयार किया गया है, जिसे आप एक ही दिन में पूरा कर सकते हैं. इस वेब सीरीज का हर एपिसोड 40 से 45 मिनट के आसपास का है. सीरीज में राधिका आप्टे और मानव कौल ने अहम किरदार निभाया है, तो वहीं सीरीज में महेश बलराज, रत्नाबली भट्टाचार्जी, एस.एम. जहीर, रोहित पाठक और मल्हार गोयंका ने भी अहम भूमिका निभाया है.

विज्ञापन

घोल सीरीज कहां देखें?

घोल सीरीज कहां देखें?5 / 5

3 एपिसोड की इस 'घोल' को अगर आपने एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे. सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 7 की शानदार रेटिंग दी गई है. यह सीरीज इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन