The Odyssey बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-Rated फिल्म, क्रिस्टोफर नोलन की मूवी ने की छप्परफाड़ कमाई

The Odyssey: क्रिस्टोफर नोलन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है और ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-Rated फिल्म बन चुकी है.

The Odyssey

द ओडिसी बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-Rated फिल्म. IMAGE CREDIT- Christopher Nolan Instagram

The Odyssey: बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्में ऐसी आती हैं, जो नए-नए रिकॉर्ड बना देती हैं. आज हम आपको क्रिस्टोफर नोलन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द ओडिसी’ के बारे में बता रहे हैं. इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर बेहद तगड़ी कमाई की है और धमाकेदार कलेक्शन के बाद अब ये मूवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-Rated फिल्म बन चुकी है.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-Rated फिल्म

फिल्म ‘द ओडिसी’ के कलेक्शन की बात करें तो ‘द ओडिसी’ ने दुनियाभर में 1.352 बिलियन डॉलर की कमाई कर ली है. इसी के साथ ये फिल्म इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-Rated फिल्म का टैग भी अपने नाम कर चुकी है. इस फिल्म ने अमेरिका और कनाडा में करीब 516 मिलियन डॉलर और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से 800 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है.

विज्ञापन

‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ का भी रिकॉर्ड तोड़ा

अपने शानदार कलेक्शन से फिल्म ‘द ओडिसी’ ने 2024 में रिलीज हुई ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. बता दें कि, ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ ने दुनियाभर में करीब 1.338 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था, जो अब ‘द ओडिसी’ से पीछे रह गया है. गौरतलब है कि फिल्म ‘द ओडिसी’ ने 17 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी.

फिल्म ने की शानदार कमाई

इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 123 मिलियन डॉलर की शानदार कमाई की थी. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी बेहद शानदार कलेक्शन किया था. बता दें कि जुलाई में ये फिल्म इस साल 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली छठी फिल्म बनी थी. फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिला है और दर्शकों ने इसकी तारीफ की है.

विज्ञापन

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ पहले नंबर पर

बता दें कि क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. इस फिल्म से आगे सिर्फ ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ है. गौरतलब है कि ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ का रिकॉर्ड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने तोड़ दिया है और फिल्म के स्टार रयान रेनॉल्ड्स ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है.

रयान रेनॉल्ड्स ने दी बधाई

जी हां, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी 2024 की फिल्म की एक क्लिप शेयर करते हुए ‘द ओडिसी’ की पूरी टीम को बधाई दी है. रयान ने लिखा है कि द ओडिसी की पूरी कास्ट और क्रू को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-Rated फिल्म बनने पर बधाई और ये वाकई बहुत बड़ी उपलब्धि है. दर्शकों ने भी फिल्म को बेहद शानदार रिस्पॉन्स दिया है और इसकी जमकर तारीफ लोगों के मुंह से सुनने को मिल रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ