बोरिंग वीकेंड को बनाएं एंटरटेनिंग! OTT पर देखें ये 5 नई फिल्में-सीरीज; लिस्ट पर डालें एक नजर

OTT New Releases: ओटीटी पर नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इन्हें आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों और सीरीज का फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.

OTT New Releases
1 / 6
(Pic Credit- Instagram) ओटीटी की ट्रेंडिंग फिल्में-सीरीज

OTT New Releases: प्राइम वीडियो से नेटफ्लिक्स तक पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं. इन्हें आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में-सीरीज परफेक्ट चॉइस हैं. इन फिल्मों और सीरीज में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी से भरपूर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

ऑपरेशन सफेद सागर

ऑपरेशन सफेद सागर2 / 6

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में इस सीरीज को रिलीज किया गया है. वहीं रिलीज होते ही ये पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में कारगिल युद्ध की कहानी को दिखाया गया है. वहीं सीरीज में जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, विनय पाठक, दीया मिर्जा और प्राजक्ता कोली लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. बिंज वॉच के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

द ट्रेटर्स 2

द ट्रेटर्स 23 / 6

करण जौहर का ये रियलिटी शो भी इस लिस्ट में शामिल है. हाल ही में इस शो के 3 नए एपिसोड्स रिलीज किए गए हैं और फैंस को ये शो काफी पसंद आ रहा है. ये रियलिटी शो प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स तक शामिल हैं.

जन नायकन

जन नायकन4 / 6

थलपति विजय की एक्शन थ्रिलर फिल्म सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. रिलीज होते ही ये फिल्म जी5 पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस फिल्म में सस्पेंस और थ्रिलर के साथ-साथ एक्शन भी भरपूर है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें थलपति विजय के साथ-साथ ममिता बैजू, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और प्रकाश राज लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

भारत भाग्य विधाता

भारत भाग्य विधाता5 / 6

कंगना रनौत की ये फिल्म भी ओटीटी पर तहलका मचा रही है. सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद ये फिल्म जी5 पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में 26/11 आतंकी हमले के बारे में दिखाया गया है. वहीं इस फिल्म में कंगना रनौत की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. कंगना रनौत के साथ इस फिल्म में गिरिजा ओक भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं.

वेलकम टू द जंगल

वेलकम टू द जंगल6 / 6

अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. जियोहॉटस्टार पर आते ही ये फिल्म छा गई है. वहीं इस फिल्म ने थिएटर्स में भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लिवर और अरशद वारसी जैसे कई सितारे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन