रजनीकांत की Jailer 2 के गाने पर क्यों भड़के यूजर्स? फिल्म मेकर्स को दी बड़ी सलाह

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म के गाने में मलयालम उच्चारण सही तरीके से नहीं किया गया है. इस पर यूजर्स ने मेकर्स को सलाह दी है.

Ala Bolelo, rajnikant, bobby deol

जेलर 2 के गाने पर हुआ विवाद (Image Credit-Youtube Sun Tv)

साउथ सिनेमा के दिग्गज के एक्टर रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म का हाल ही में एक प्रमोशनल गाना रिलीज किया गया था, जिसके बाद फिल्म के मेकर्स विवाद में फंस गए हैं. इस गाने के भाषा और उच्चारण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल , मंगलवार को फिल्म का ‘अला बोलेलो’ नाम का एक 32 सेकंड का टीजर जारी किया गया है.

विज्ञापन

हालांकि, अब मलयालम भाषा बोलने वाले लोगों के एक वर्ग का दावा है कि गाने का उच्चारण सही तरीके से नहीं किया गया है. इस बात को लेकर मलयालम भाषा बोलने वाले लोगों ने आपत्ति जताई है.

विज्ञापन

‘जेलर 2’ का गाना किसने लिखा?

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के लिए प्रमोशनल वीडियो का गाना ‘अला बोलेलो’ में आपको शमना कासिम केरल की पारंपरिक ‘कासावु’ पोशाक में डांस करती हुई नजर आती है. इस गाने में सुपरस्टार रजनीकांत की एक झलक देखने को भी मिलती है. मूवी की इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर के द्वारा कंपोज किया गया है. वहीं फिल्म का यह गाना अरुणराजा कामराज ने लिखा है. इस गाने में आपको मलयालम और तमिल भाषा को मिलाकर लिखा गया है. ‘जेलर 2’ के इस गाने को निरंजना रमन, दीप्ति सुरेश और अपर्णा हरिकुमार ने अपनी आवाज दी है.

विज्ञापन

‘जेलर 2’ के गाने पर यूजर्स ने मेकर्स को दी सलाह

हालांकि, जब ‘जेलर 2’ का गाना रिलीज किया गया, जिसके तुरंत बाद ही यूजर्स ने इस गाने को लेकर काफी निराशा फैल गई. दरअसल, यूजर्स ने फिल्म के गाने के उच्चारण को गलत बताया है. इतना ही नहीं यूजर्स ने यह भी कहा कि इस गाने के बोल इतने बिगड़ है कि गाने के शब्द को पहचानना मुश्किल हो रहा है. इसे लेकर केरल के कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस गाने को लेकर अपनी नाराजगी जताई है. इतना ही नहीं यूजर्स ने फिल्म मेकर्स से सावधानी बरतने की खास अपील की है. हालांकि, अभी तक फिल्म मेकर्स की ओर से इस गाने के बोल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ