7 एपिसोड्स की थ्रिलर सीरीज का 7 महीनों से Netflix पर कब्जा, टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट से नहीं हुई टस से मस!

Netflix Trending Series: अगर आप थ्रिलर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. ये सीरीज 7 महीनों से नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम सीरीज की बात कर रहे हैं.

taskaree the smugglers web series
1 / 6
(Pic Credit- Movie Trailer) नेटफ्लिक्स पर छाई 7 एपिसोड्स की सीरीज

Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स पर 7 महीने से 7 एपिसोड्स की थ्रिलर सीरीज ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में आपको थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है. नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज ने ऐसा कब्जा किया है कि ये 7 महीनों से टॉप ट्रेंडिंग से टस से मस नहीं हुई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल इस सीरीज का नाम 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' है. इमरान हाशमी और जोया अफरोज स्टारर ये सीरीज जनवरी में रिलीज की गई थी. वहीं अब 7 महीने बाद भी ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज को ऑडियंस 7 महीने बाद भी काफी पसंद कर रहे हैं. ये ही वजह है कि ये सीरीज टॉप ट्रेंडिंग में छाई हुई है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी कस्टम्स सुपरिटेंडेंट अर्जुन मीना के इर्द-गिर्द घूमती है. तस्करी करने वाले गैंग का मुखिया बड़ा चौधरी को पकड़ने के लिए अर्जुन मीना जाल बिछाते हैं. इस दौरान कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस दौरान कस्टम अफसर और क्रिमिनल बड़ा चौधरी के बीच चूहे और बिल्ली का गेम देखने को मिलता है.

7 महीनों से बनी ट्रेंडिंग

7 महीनों से बनी ट्रेंडिंग4 / 6

नेटफ्लिक्स की ये सीरीज जनवरी में ओटीटी पर रिलीज हुई थी. वहीं रिलीज होते ही इस सीरीज ने नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली थी. 7 महीने बाद भी 7 एपिसोड्स की इस थ्रिलर सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट से टस से मस नहीं हुई. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स काफी वायरल हैं.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट5 / 6

सीरीज में कस्टम ऑफिसर अर्जुन मीना का किरदार इमरान हाशमी ने निभाया है. वहीं बड़ा चौधरी के किरदार में शरद केलकर नजर आए हैं. इन दोनों सितारों के साथ-साथ सीरीज में नंदीश सिंह संधू, अनुराग सिन्हा, अमृता खानविलकर, जोया अफरोज, अनूजा साठे, फ्रेडी दारूवाला और जमील खान भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है. क्राइम और सस्पेंस से भरपूर इस सीरीज को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस ने इस सीरीज को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया था और ये ही वजह है कि ये अभी भी ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन