Kangana Ranaut ने Sharmila Tagore के वंदे मातरम वाले बयान पर दिया रिएक्शन, क्या बोलीं एक्ट्रेस?

Kangana Ranaut, Sharmila Tagore: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम वाले बयान पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि इसको लेकर कंगना का क्या कहना है?

Kangana Ranaut, Sharmila Tagore

Kangana Ranaut, Sharmila Tagore. image credit- instagram

Kangana Ranaut, Sharmila Tagore: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर ही अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. कोई भी मुद्दा क्यों ना हो, लेकिन कंगना अपना पक्ष रखने से पीछे नहीं हटती है. इस बीच अब कंगना अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम वाले बयान पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि इसको लेकर कंगना का क्या कहना है?

विज्ञापन

कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है. कंगना ने इस पोस्ट में शर्मिला के इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट लगाते हए लिखा है कि मैं इस बात की तारीफ करती हूं कि शर्मिला जी ने ‘वंदे मातरम’ को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की है, लेकिन एक कलाकार होने के नाते मुझे हैरानी है कि कला या कविता के बारे में उनकी सोच इतनी सीमित और बनावटी कैसे हो सकती है.

विज्ञापन

क्या बोलीं कंगना?

उन्होंने कहा कि किसी भी कविता या गाने में शब्द रूपक (metaphors) होते हैं. एक कवि या कलाकार मनचाहा असर पैदा करने के लिए तरह-तरह की कल्पनाओं और अद्भुत तुलनाओं का इस्तेमाल करता है. ‘वंदे मातरम’ आजादी की लड़ाई की भावना है. बंकिम चंद्र जी देश को अपने भीतर की शक्ति को जगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. आप कला के इतने महान नमूने को सिर्फ एक धार्मिक रीति-रिवाज कैसे कह सकते हैं?

कंगना का रिएक्शन

इसके आगे उन्होंने लिखा कि विवेकानंद ने मशहूर बात कही थी कि उन्हें ऐसे युवा चाहिए, जिनके शरीर लोहे और हड्डियों के हों और जिनकी नसों में बिजली जैसी ताकत दौड़ती हो और वो मौसम का हाल नहीं बता रहे थे बल्कि शक्ति को जगाने की बात कर रहे थे. प्लीज हिंदू-मुसलमान वाली सोच से बाहर निकलें.

विज्ञापन

कंगना का बयान

कंगना ने लिखा कि भले ही हम एक ईश्वर में विश्वास करते हों, डॉक्टर भी ताकत को ‘शक्ति’ ही कहते हैं. आइए, एक-दूसरे को अपना समझकर गले लगाएं. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और मुझे आपके जोरदार गले लगाने से कोई परेशानी नहीं है, जैसा आप हमेशा करती हैं.

शर्मिला टैगोर का बयान

गौरतलब है कि आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर ने कहा था कि मेरा मानना है कि कई धार्मिक लोग एक ही ईश्वर में विश्वास करते हैं ना कि कई देवताओं में. ‘वंदे मातरम’ में एक पद है, जिसमें कई देवताओं का जिक्र किया गया है, जो लोग एक ही धर्म को मानते हैं उनके लिए ‘वन्दे काली, वन्दे दुर्गा’ कहना मुश्किल है. इसलिए, अगर हम भारत के सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलें, तो शुरुआती दो पद बहुत अच्छे हैं. शर्मिला के इसी बयान पर कंगना का रिएक्शन आया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ