The Traitors 2 के नए एपिसोड्स में एविक्ट हुए ये 4 स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स, विनर बनने की रेस से हुए बाहर

Prime Video The Traitors 2: करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ के लेटेस्ट एपिसोड्स में 4 कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट चुका है. इन 4 कंटेस्टेंट्स का विनर बनने का सपना टूट चुका है. वहीं फैंस भी इन कंटेस्टेंट्स के एविक्शन से काफी हैरान हैं. चलिए जानते हैं शो से बाहर होने वाले कौन-कौन हैं.

Prime Video The Traitors 2

(Pic Credit- Instagram) 'द ट्रेटर्स 2' से आउट हुए ये 4 कंटेस्टेंट्स

विज्ञापन

Prime Video The Traitors 2: प्राइम वीडियो का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ चर्चाओं में छाया हुआ है. शो में नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. ट्रेटर्स और इनोसेंट्स के बीच के इस गेम को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. ये ही वजह है कि ये प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं मेकर्स ने हाल ही में शो के 3 नए एपिसोड्स रिलीज किए हैं. इन एपिसोड्स में 4 मजबूत कंटेस्टेंट्स एविक्ट हो गए हैं. अब इन कंटेस्टेंट्स का विनर बनने का सपना टूट गया है. चलिए आपको भी बताते हैं नए-नए एपिसोड्स में किन-किन कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ हो गया है.

शो से आउट हुए ये 4 कंटेस्टेंट्स

करण जौहर के ‘द ट्रेटर्स 2’ ने रिलीज होते ही ऑडियंस के दिलों में एक अलग जगह बना ली है. इस शो में ट्रेटर्स और इनोसेंट्स के बीच चल रही जंग और तेज हो गई है. हाल ही में रिलीज किए गए 3 एपिसोड्स में 4 कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट हो गए हैं और इनमें 1 ट्रेटर और 3 इनोसेंट्स शामिल हैं. शो से जो कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट हुए हैं उनमें कुल्लू, पारुल गुलाटी, अभिषेक मल्हान और रणवीर बरार शामिल हैं. इन चारों कंटेस्टेंट्स का विनर बनने का सपना टूट गया है.

विज्ञापन

विनर बनने का टूटा सपना

दरअसल शो के लेटेस्ट 3 एपिसोड्स में सबसे पहले रणवीर बरार शो से एलिमिनेट हुए. वहीं इसके बाद ‘सर्कल ऑफ शक’ में कंटेस्टेंट्स ने मिलकर पारुल गुलाटी को ट्रेटर्स बताते हुए एलिमिनेट कर दिया. हालांकि पारुल गुलाटी इनोसेंट्स में से एक थीं. वहीं पारुल के एविक्शन के बाद ट्रेटर्स ने मिलकर अभिषेक मल्हान को शो से बाहर कर दिया. लगातार 3 इनोसेंट्स के एविक्ट होने के बाद इनोसेंट्स ने ‘सर्कल ऑफ शक’ के दौरान आदित्य कुलश्रेष्ठ यानी कुल्लू को शो से आउट कर दिया. वहीं कुल्लू एक ट्रेटर थे और वो भी अब शो से एविक्ट हो गए हैं.

विज्ञापन

एक्स कंटेस्टेंट की हुई वापसी

वहीं शो में एक एक्स कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड बनकर लौटकर आ गया है. शो के प्रीमियर के दौरान ही दलीप ताहिल शो से एविक्ट हो गए थे और ये पहले कंटेस्टेंट थे जो शो से सबसे पहले एविक्ट हुए थे. वहीं अब एक बार फिर दलीप ताहिल की शो में एंट्री हो गई है और वो शो में बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ कंपीट करते नजर आ रहे हैं. बता दें अब अगले एपिसोड्स अपकमिंग गुरुवार को रिलीज किए जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ