---विज्ञापन---

Batwara 1947 को पछाड़ आगे निकली ‘विश्वनाथ एंड सन्स’, जानें 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल

Batwara 1947 Vs Vishwanath and Sons Collection: सनी देओल की बंटवारा '1947' और सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही हैं. हालांकि 7वें दिन दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है.

---विज्ञापन---

Batwara 1947 Vs Vishwanath and Sons Collection: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी दोनों फिल्मों ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. अब बॉक्स ऑफिस पर ‘बंटवारा 1947’ और ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है.

‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में 7वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8% रही. वहीं शोज की बात करें तो 7वें दिन फिल्म के शोज 5,930 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 33.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 39.87 करोड़ है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 47.62 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Box Office Day 7: 150 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, 7वें दिन किया इतने का कलेक्शन

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने 7वें दिन 4.20 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 20.3% रही. वहीं 7वें दिन फिल्म के शोज 4,634 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 81.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 94.32 करोड़ है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 141.32 करोड़ है. आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से आगे निकल गई है.

यह भी पढ़ें: सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी हैं OTT की ये 5 फिल्में, आखिरी वाले का क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

‘बंटवारा 1947’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल के साथ-साथ प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी और कनिका कपूर लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई है. वहीं सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ में सूर्या के साथ लीड रोल में ममिता बैजू हैं. दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

First published on: Aug 21, 2026 06:28 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola