सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी हैं OTT की ये 5 फिल्में, आखिरी वाले का क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश

ओटीटी पर वीकेंड पर देखने के लिए कोई बेहतरीन मूवी तलाश कर रहे हैं. तो आप इन 5 फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Ott Film
1 / 6
Ott Film

आज हम आपके लिए 5 बेहतरीन फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते है. इन फिल्मों में आपको तगड़ा सस्पेंस के साथ-साथ थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इस लिस्ट में Mumbai Police से लेकर Ratsasan तक का नाम मौजूद हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.  

विज्ञापन

मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस2 / 6

लिस्ट में पहला नाम साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुंबई पुलिस’ (Mumbai Police) का आता है. यह एक मलयालम मूवी है, जिसमें आपको एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इस मूवी की कहानी एक एसीपी ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह मूवी JioHotstar पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

विक्रम वेधा

विक्रम वेधा 3 / 6

लिस्ट में दूसरा नाम Vikram Vedha का आता है, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी. इस मूवी में आपको क्राइम और एक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है. इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video और JioHotstar पर देखने का प्लान कर सकते हैं.

अगली

अगली4 / 6

लिस्ट में तीसरा नाम JioHotstar की मूवी Ugly का आता है, जो सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है. इस मूवी की कहानी एक 10 साल की बच्ची काली के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अचानक गायब हो जाती है.

विज्ञापन

रत्सासन

रत्सासन5 / 6

चौथे नंबर पर एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर मूवी Ratsasan का नाम शामिल है. इस मूवी की कहानी एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह मूवी JioHotstar पर मौजूद है.

तलवार

तलवार6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम तलवार का आता है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची की बेरहमी से हत्या की जाती है. इतना ही नहीं इस हत्या के मामले में पुलिस लड़की पिता को बंदी भी बना लेती है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन