हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Zareen Khan की मां को अस्पताल से मिली छुट्टी, दुआओं के लिए फैंस को दिया धन्यवाद

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन की खबरों को पढ़ने के शौकीन हैं तो News24 के इस लाइव में आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटे-बड़े ताजा अपडेट्स मिलेंगे. इस लाइव के साथ जुड़े रहिए.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

23:59 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 20 मिनट की वो फिल्म, जो Netflix पर कर रही ट्रेंड, आपने देखी?

हिंदी सिनेमा की कई फिल्में ऐसी हैं, जो आज भी लोगों को पसंद आती हैं. दर्शकों के लिए इन फिल्मों को ओटीटी पर भी लाया जाता है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

23:58 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Zareen Khan की मां को अस्पताल से मिली छुट्टी

अभिनेत्री जरीन खान की मां को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. इसकी जानकारी खुद जरीन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके दी है. जरीन ने अपने पोस्ट में लिखा कि आखिरकार उन्हें घर ले जा रही हूं. आप सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद.

23:09 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: दुबई में है Sanjay Dutt की बीवी-बच्चे, अब कैसे हैं हालात?

मिडिल ईस्ट के हालात ठीक नहीं है. इस बीच टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक के कई सेलेब्स दुबई में हैं, जिसमें संजय दत्त का परिवार भी है. संजय की वाइफ मान्यता ने अब फैंस को राहत भरी खबर दी है. देखें वीडियो

22:23 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म सालों बाद बनीं कल्ट क्लासिक

बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन की फिल्में फैंस को बेहद पसंद आती हैं. आज हम आपको बिग बी की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो फ्लॉप निकली थी, लेकिन फिर कल्ट क्लासिक बन गई. पढ़ें पूरी खबर...

21:25 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Kriti Sanon ने बहन और जीजा के साथ जमकर खेली होली, देखें फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने परिवार के साथ जमकर होली खेली है. एक्ट्रेस ने इस दौरान की रंग-बिरंगी फोटोज भी शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. देखें फोटोज

20:25 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Manish Malhotra ने कई सालों बाद खेली होली, देखें फोटोज

रंगों का त्योहार होली हर किसी को फेवरेट होता है. बॉलीवुड में भी इस त्योहार की खूब रौनक देखने को मिलती है. मनीष मल्होत्रा ने इस बार कई साल बाद जमकर होली खेली है, जिसकी उन्होंने फोटोज भी शेयर की हैं. देखें फोटोज

20:10 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: अल्लू अर्जुन ने ब्लैक आउटफिट में शेयर किया फोटो, लगे बेहद हैंडसम

अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है. इस फोटो में अल्लू अर्जुन ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए अल्लू ने ब्लैक कलर का दिल भी शेयर किया है.

19:31 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Soha Ali Khan ने शेयर की होली सेलिब्रेशन की फोटोज, फैंस ने लुटाया प्यार

सोहा अली खान ने होली सेलिब्रेशन की शानदार फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन फोटोज में सोहा बेहद खुश नजर आ रही हैं और मस्ती में झूम रही हैं. सोहा की इन फोटोज पर फैंस और यूजर्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

19:11 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: ‘अकेले खड़े रहने…’, वड़ा पाव गर्ल ने मिस्ट्रीमैन के साथ खेली होली

बिग बॉस ओटीटी 3 फेम चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल ने मिस्ट्रीमैन के साथ नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों साथ में होली खेल रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

18:05 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 6 एपिसोड वाली सीरीज, जिसमें 24 साल बड़े एक्टर संग Tv की बहू ने दिए बोल्ड सीन्स, OTT पर देखें फ्री

आज आपको एक ऐसी रोमांटिक थ्रिलर सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसमें 6 एपिसोड्स हैं और इसमें टीवी की संस्कारी बहू को 24 साल बड़े एक्टर के साथ इंटीमेट सीन्स देते हुए देखा गया. पढ़िए पूरी खबर.

17:47 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 45 साल पुराने गाने के बिना अधूरा है होली का त्योहार

कुछ गाने चाहे कितने भी पुराने हो जाएं, लेकिन उनका असर उतना ही नशीला होता है. ऐसा ही 45 साल पुराने इस होली के गाने का भी हाल है. इसने लोगों पर ऐसा जादू किया कि आज होली का नाम लेते ही उस गाने के एक एक बोल जबान पर आ जाएंगे. आइए जानते हैं इस कल्ट गाने के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:28 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: सोनू सूद पर भड़के Rajpal Yadav, सुनाई खरी-खोटी

चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव, जब तिहाड़ जेल के अंदर थे, तब बॉलीवुड में सबसे पहले सोनू सूद ने ही राजपाल यादव की मदद करने की पहल की थी. इसके बाद अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर सहायता की. लेकिन उन्हीं राजपाल यादव ने एक्टर को धन्यवाद करने की बजाय उन्हें खरी खोटी सुनाई है. पढ़िए पूरी खबर...

17:16 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: बेहद दर्दनाक थी ‘रामायण’ के सुग्रीव की मौत, कैसे मिला था ये किरदार?

टीवी का पॉपुलर शो 'रामायण' में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले एक्टर घर-घर में पॉपुलर हो गए थे. उनके इस रोल को लोगों ने खूब सराहा था. आइए जानते हैं उनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

17:16 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: खामेनेई की मौत पर शोक जताने वालों पर भड़कीे देवोलीना

ईरान-इजरायल वॉर और अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर बहस हो रही है. इसी बीच 'साथ निभाना साथिया' फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने रिएक्ट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके खामेनेई की मौत पर रोने वालों को देवोलीना ने गुस्सा निकाला और उन लोगों को आड़े हाथों लिया. वो लिखती हैं- तुम लोग कहते हो कि इस देश (भारत) से तुम्हारा कोई नाता नहीं है. हमारे सैनिकों को लेकर तुम फक्र महसूस नहीं करते हो, जब वो शहीद होते हैं तो तुम्हें दुख नहीं होता. तुम आतंकी हमलों को 'साजिश' का नाम देते हो. 'ऑपरेशन' को ड्रामा कहकर खारिज करते हो. पीड़ितों को 'प्रॉपेगेंडा' बताते हो.

17:12 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 1 घंटे 47 मिनट की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स हिला देगा दिमाग

आज आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने ओटीटी पर आते ही धाक जमा ली. इसकी कहानी और क्लाइमैक्स ऐसा है कि किसी का भी दिमाग हिला देगा. इसने 'धुरंधर' को भी पछाड़ दिया है. पढ़िए पूरी खबर.

16:18 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 44 मिनट की वो फिल्म, जिसके क्लाइमैक्स का 1 सीन हिला देता है दिमाग

बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसी फिल्में रिलीज होती हैं, जो कमाल की कमाई करके रिकॉर्ड बना देती हैं. हालांकि, कुछ फिल्में फ्लॉप भी हो जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके क्लाइमैक्स का 1 सीन किसी का भी दिमाग हिला सकता है. पढ़ें पूरी खबर...

16:18 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: मनीषा रानी ने पैप्स संग खेली होली

होली के मौके पर मनीषा रानी का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस पैप्स के साथ होली का जश्न मनाते हुए नजर आ रही हैं. सलवार सूट में एक्ट्रेस को कमाल के लुक में देखा जा सकता है.

16:17 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका ने शादी के बाद अमित शाह से की मुलाकात

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में 26 फरवरी को शादी की. ऐसे में अब शादी के बाद कपल ने केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

16:14 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: आकांक्षा पुरी ने बच्चे के साथ खेली होली

होली के मौके पर आकांक्षा पुरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो बच्चे के साथ होली खेलते हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस को शॉर्ट ड्रेस में होली का जश्न मनाते हुए देखा गया.

16:13 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Randeep Hooda ने पत्नी संग खेली होली, Kiss कर लुटाया प्यार

होली का जश्न एक दिन पहले ही शुरू हो गया है. इसी बीच रणदीप हुड्डा ने फैमिली संग होली का जश्न मनाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की और पत्नी को किस कर प्यार लुटाते हुए नजर आए. पढ़िए पूरी खबर.

16:01 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: जानें Tom Holland और Zendaya की जादुई लव स्टोरी का पूरा सफर

Spiderman में गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड का किरदार निभाते निभाते Tom Holland और Zendaya अब असल जिंदगी में भी पति-पत्नी बन चुके हैं. उन्होंने हाल ही में सीक्रेटली शादी कर ली है. उनका रिश्ता काफी गुप्त था. आइए जानते हैं कि इस कपल की क्या लव स्टोरी रही है. पढ़िए पूरी खबर...

15:43 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: पत्नी संग होली खेलने पहुंचे गौरव खन्ना

होली के मौके पर गौरव खन्ना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ होली खेलने के लिए जाते नजर आ रहे हैं.

15:41 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: होली पर मन्रारा चोपड़ा का डांस वायरल

होली के मौके पर मन्नारा चोपड़ा का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'लंडन ठुमका दा' पर कमाल के ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं.

15:40 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: होली पर दिखा प्रियंका चाहर चौधरी का सिजलिंग अवतार

होली के जश्न की तैयारी शुरू हो चुकी है और सेलेब्स इसके जश्न में डूब चुके हैं. ऐसे में अब प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका सिजलिंग अवतार देखने के लिए मिल रहा है.

15:28 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: होली के दिन पैदा हुआ था ये मुस्लिम एक्टर

पूरा देश होली का त्योहार मना रहा है. मगर क्या आप जानते हैं कि इसी दिन बॉलीवुड के इस सुपरस्टार का भी जन्म हुआ था. धर्म से वे मुस्लिम हैं. लेकिन वे होली जैसे खूबसूरत त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं. जन्म के बाद नर्स ने उनके गालों पर गुलाल लगाया था. इसीलिए इस त्योहार से उनका रिश्ता काफी पुराना है. पढ़िए पूरी खबर...

15:22 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 2026 में खेसारी लाल के 6 भोजपुरी होली सॉन्ग्स ने यूट्यूब पर मचाई धूम

मौका कोई भी हो भोजपुरी में जमकर जश्न मनता है. ऐसे में होली के मौके पर भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में ढेरों गाने महीने भर पहले से ही रिलीज हो रहे हैं. 2026 में खेसारी लाल के उन गानों के बारे में बता रहे हैं, जिनका यूट्यूब पर खूब बोलबाला देखने के लिए मिला. इसमें टॉप 6 गाने शामिल हैं, जिसने धूम मचा दी. देखिए लिस्ट.

14:19 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: होली के लिए Sonakshi Sinha ने शेयर किया अपना GRWM वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े फोटोज वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने होली के मौके पर GRWM से जुड़ा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फाउंडेशन और ब्लश की जगह इन चीजों का इस्तेमाल किया है. पढ़िए पूरी खबर...

14:12 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: ईशा गुप्ता ने बताया जंग के बीच कैसे लौटीं भारत?

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता यूएस और ईरान के संघर्ष के बीच अबू धाबी में फंसी थीं. ऐसे में अब उन्होंने फैंस को खुशखबरी दी है कि वो भारत लौट चुकी हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है. अभिनेत्री ने लिखा कि वो वापस आ गईं. पढ़िए पूरी खबर.

13:34 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: होली में सबसे ज्यादा बजने वाले ये 9 गाने, जिसके बिना ये त्योहार रहता है अधूरा

कल हर जगह होली का त्योहार मनाया जाएगा. रंगों से भरी होली खेलने के साथ साथ बजने वाले गानों का बड़ा महत्व होता है. देश-विदेश में कुछ गाने हमेशा बजाए जाते हैं. आज हम ऐसे ही कुछ खास गानों पर बात करेंगे, जिन्हें होली का नाम आते ही बजाया जाता है. भारत से लेकर विदेश तक इन 9 गानों पर हर कोई थिरकने लगता है. पढ़िए पूरी खबर...

13:20 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: ‘हमारी आत्मा मिलती है…’, जब काजल राघवानी को लेकर बोले थे खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी पसंदीदा जोड़ियों में से एक थी. आज भले ही दोनों साथ में नहीं हैं लेकिन फैंस दोनों को साथ में देखना चाहते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

12:58 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: अबु धाबी से लौटीं ईशा गुप्ता

अमरिका और इजरायल युद्ध के बीच ईशा गुप्ता अबु धाबी में फंसी हुई थीं. ऐसे में अब वह घर लौट चुकी हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी है.

12:20 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 5 मिनट 41 सेकेंड का होली का वो गाना, जिसमें 8 महीने की प्रग्नेंट थी Hema Malini

बॉलीवुड की बसंती Hema Malini ने एक बार ऐसा होली का गाना शूट किया था, जिसमें वे 8 महीने की प्रेग्नेंसी लिए हुए डांस कर रही थी. उन्होंने अपने कॉस्ट्यूम के पीछे अपना बेबी बम्प छुपाया था और पूरा शूट खत्म किया. यह होली का चर्चित गाना है. पढ़िए पूरी खबर...

12:06 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: नानी स्टारर ‘आया शेर’ हिंदी में रिलीज

नेचुरल स्टार नानी इन दिनों फिल्म 'पैराडाइज' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब इसका नया गाना 'आया शेर' को रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक्टर का दमदार अवतार देखने के लिए मिला है.

12:04 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'पेड्डी' का दूसरा धमाका, 'रई रई रा रा' में दिखा राम चरण का इलेक्ट्रिफाइंग अवतार

'पेड्डी' में राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं, जबकि जगपति बाबू एक अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म के पहले गाने 'चिकिरी चिकिरी' के 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार करने के बाद, मेकर्स ने अब इसका जोश से भरा दूसरा सिंगल "रई रई रा रा" रिलीज कर दिया है.

12:02 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: जब दर्द से कराहते हुए अमिताभ बच्चन ने की थी निरहुआ की फिल्म की शूटिंग

सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हिंदी के साथ ही भोजपुरी में भी काम किया है. निरहुआ ने एक्टर को लेकर एक किस्सा बताया जब दर्द कराहने के बाद भी बिग बी ने उनकी फिल्म की शूटिंग को पूरा किया था. पढ़िए पूरी खबर.

11:55 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: कार्तिक आर्यन की 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 8 साल बाद थिएटर में करेगी वापसी

कार्तिक आर्यन की 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 8 साल बाद थिएटर में वापसी करने वाली है. आठ साल पहले भी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, वहीं अब भी देखना दिलचस्प होगा कि ये थिएटर्स में क्या कमाल दिखाती है. ये फिल्म 6 मार्च को थिएटर में रिलीज होगी.

11:43 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: जब शादी के सख्त खिलाफ हो गए थे इस एक्टर के माता-पिता, जबरदस्ती लिए थे सात फेरे

बॉलीवुड एक्टर्स को भी अपनी पार्टनरशिप के लिए काफी लड़ाई लड़नी पड़ी है. जैसे कि यह एक्टर, जिसकी शादी के लिए उसके माता-पिता सख्त खिलाफ थे. क्योंकि जिस लड़की से एक्टर को शादी हुई थी, वो गुजराती मुस्लिम परिवार से थीं. पढ़िए पूरी खबर...

11:29 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 5 सुपरहिट होली सॉन्ग्स, जिन्हें मिले 1 बिलियन व्यूज, जानिए टॉप पर कौन

होली की तैयारी हो चुकी है. लोग पहले से ही सारी प्लानिंग कर चुके हैं. होली के मौके पर नाच-गाना ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. ऐसे में होली की प्लेलिस्ट के बारे में बता रहे हैं, जिसके बाद पार्टी का मजा दोगुना हो जाएगा. पढ़िए पूरी खबर.

10:55 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: होली के रंगों की तरह, रंग-बिरंगे होते है इस मूलांक के लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के जातक बिल्कुल होली के रंगों की तरह रंग-बिरंगे होते हैं. उनकी उपस्थिति से ही जीवन में बहार आ जाती है. यह लोग भीड़ में खुशहाली और जोश भर देते हैं. इनका स्वभाव ऊर्जा से भरा हुआ होता है. पढ़िए पूरी खबर...

10:45 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: करण औजला का वीडियो वायरल

करण औजला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिंगर मुंबई की सड़कों पर ऑटो की सवारी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. वहीं इसी दौरान सिंगर जिस ऑटो में थे पुलिस ने उस ड्राइवर पर चालान लगा दिया. सिंगर ने ड्राइवर का चालान भर दिया. पढ़िए पूरी खबर

10:12 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: विजय देवरकोंडा ने रश्मिका संग शेयर की संगीत सेरेमनी की फोटोज

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की संगीत सेरेमनी की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. शादी के बाद विजय ने संगीत सेरेमनी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन फोटोज में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:31 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Khamenei की मौत से सदमे में आईं फरहाना भट्ट

फरहाना भट्ट ने हाल ही में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख जताया है. एक्ट्रेस ने कहा कि इस खबर को सुनने के बाद मैं सो नहीं सकी. एक्ट्रेस के इस बयान पर अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर

09:01 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: जितेंद्र कुमार की 'दालिब' का पहला लुक रिलीज

जितेंद्र कुमार की 'दालिब' ने पहला लुक रिलीज किया है. 'पंचायत' और 'कोटा फैक्ट्री' जैसी सीरीज में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले जितेंद्र कुमार का लुक पहचान में भी नही आ रहा है. फैंस इसे लुक को काफी पसंद कर रहे हैं.

08:22 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: O Romeo का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 65 लाख की कमाई की. भारत में फिल्म ने 65.80 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 101.75 करोड़ की कमाई कर ली है.

07:47 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'तुम्बाड 2' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री हुई पक्की

'तुम्बाड 2' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म में सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में नजर आएंगे. इस बात की घोषणा मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है. फैंस के बीच अब फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. पढ़िए पूरी खबर

07:28 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: श्रद्धा कपूर का बर्थडे आज

स्टार एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स से ऑडियंस को दीवाना बनाने वालीं श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. 'स्त्री' और 'स्त्री 2' में काम करने वालीं श्रद्धा कपूर बॉलीवुड को अपनी बेहतरीन फिल्में देकर ऑडियंस के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी हैं.

07:11 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'द केरल स्टोरी 2' ने कितनी की कमाई?

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड ' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.65 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक 12.80 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 15.1 करोड़ पहुंच गया है.

06:45 (IST) 03 Mar 2026

Entertainment News LIVE: सनी देओल ने नई एक्शन फिल्म की शूटिंग की शुरू

सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गए हैं. एक्टर की नई एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ साउथ की स्टार एक्ट्रेस ज्योतिका भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. वहीं इस फिल्म को बालाजी गणेश डायरेक्ट करेंगे. खबरों के मुताबिक ये अलग एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है. अब फैंस के बीच भी इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

23:56 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 39 की उम्र में भी कुंवारी है बॉलीवुड की ये हसीना

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हसीनाएं मौजूद है, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर शोहरत हासिल की है और वो आज फिल्म जगत का जाना माना चेहरा बन चुकी है. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है. इतना ही नहीं वो अब फिल्मों के लिए मोटी रकम भी वसूलती हैं. आज हम आपको एक ऐसी हसीना के बारे में बताएंगे, जिन्होंने कम उम्र में ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी और आज टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती है. पढ़िए पूरी खबर...

23:13 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: अमोल पाराशर ने स्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया

अमोल पाराशर ने 'ग्राम चिकित्सालय' के लिए आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया है. बता दें कि एक्टर को लोगों ने खूब पसंद किया था. इतना ही नहीं डॉ. प्रभात के किरदार को महिला प्रशंसकों का प्यार मिला है.

22:39 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: संडे को चला ‘राधे भैया’ का जादू, 300 करोड़ वाली मूवी को दी टक्कर

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' इन दिनों में दोबारा रिलीज की गई है. वही फिल्म ने संडे को अच्छा कलेक्शन भी किया है. भाईजान की फिल्म 'तेरे नाम' ने बॉक्स ऑफिस पर न्यू रिलीज फिल्में को भी पीछे छोड़ दिया है. पढ़िए पूरी खबर...

22:04 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: सौरव गांगुली की बायोपिक में 3 नए सितारों की एंट्री

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर काफी सुर्खियों में बना हुआ है. वहीं अब खबरें आ रही है कि इस बायोपिक में तीन और नए कलाकारों की एंट्री हुई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़ें पूरी खबर...

21:30 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड पर राज करने वाली 5 ईरानी एक्ट्रेसेस, देखें लिस्ट

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच में पिछले कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा है, हालात कुछ समय में इतने बिगड़ गए हैं कि मिडिल ईस्ट के कई देश इस जंग में घसीटे जा रहे हैं. लेकिन आज हम आपको ईरान की 5 ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंग, जिन्होंने बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाया था. पढ़िए पूरी खबर...

20:57 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: शादी के बाद स्टेज पर एक साथ दिखें विजय-रश्मिका, वीडियो हुआ वायरल

शादी के बाद रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा के गांव पहुंची है. इसी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्टेज पर विजय-रश्मिका मंदाना खड़े हुए हैं. इतना ही नहीं रश्मिका ने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

20:37 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: इजरायल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसी रणबीर कपूर की हीरोइन

मिडिल ईस्ट में जंग के कारण दुबई से को काफी नुकसान हो रहा है. इतना ही नहीं दुबई में हवाई यातायात भी प्रभावित हो रही है, जिसके कारण बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के कलाकार यहां फंस गए हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:22 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: शरारत गर्ल आयशा खान साड़ी में आई नजर, वीडियो हुआ वायरल

धुरंधर फिल्म में शरारत गाना से फेम पाने वाली आयशा खान इन दिनों काफी चर्चा में बनी रहती है. हाल ही एक्ट्रेस ने अपने फेक व्हाट्सअप अकाउंट को लेकर भी पोस्ट शेयर किया था और ऐसा करने वालों पर नाराजगी जताई थी. हालांकि, आज पैप्स ने आयशा को स्पॉक किया है. आयशा साड़ी में नजर आ रही है, जो काफी वायरल हो रहा है.

19:47 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: थिएटर में फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर रिकॉर्ड तोड़ रही ये फिल्म

बॉलीवुड में कई सारी ऐसी फिल्में रिलीज हुई है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था. हालांकि, यह फिल्म ओटीटी पर खूब धमाल मचा चुकी है. आज हम भी एक ऐसी फिल्में लेकर आए है, जिसे साल 2025 में रिलीज किया गया था. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. वहीं अब फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते इस फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:16 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: दुबई में फिल्मी सितारों के सपनों का घर, Israel-Iran युद्ध के बीच टेंशन में बॉलीवुड!

दुबई एक ऐसी जगह है, जहां पर कई फिल्मी सितारों के लग्जरी घर हैं. मिडल ईस्ट में हालात बुरी तरह बिगड़े हुए हैं. इस बीच फैंस को टेंशन हो रही है. देखें वीडियो

18:48 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: रूह कंपा देंगी ये 7 जॉम्बी फिल्में-सीरीज, अकेले देखने की न करें गलती

आपको हॉरर फिल्में देखने का शौक है तो आज हम आपके लिए जॉम्बी जॉनर फिल्म और सीरीज लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. इन फिल्मों और सीरीज में सस्पेंस एक्शन भरपूर देखने को मिलेगा. इन फिल्मों को अकेले देखने की गलती ना करें. पढ़िए पूरी खबर...

18:29 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: हॉली पर खाली रहेगा बॉक्स ऑफिस, पर ईद पर होगा ‘महाटकराव’

इस बार होली पर कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं की जा रही है. हालांकि, हर बड़े त्योहार पर बड़ी फिल्मों को रिलीज किया जाता है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो रहा है और ईद पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

17:27 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Rashmika-Vijay के रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट से क्यों हटाने पड़े नाम?

साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपने शादी के रिस्पेशन को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इस रिस्पेशन की चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर...

16:27 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: वेन्यू, टाइम से लेकर गेस्ट तक, जानें Vijay-Rashmika के रिसेप्शन की डिटेल्स

साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का रिस्पेशन जल्द ही होने वाला है. इस रिस्पेशन में कई वीआई मेहमान शामिल होंगे. पढ़ें पूरी खबर...

15:42 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 25 मिनट की वॉर ड्रामा फिल्म, जो OTT पर आते ही बनी नंबर 1

दो महीने पर थिएटर में रिलीज हुई वॉर ड्रामा फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. मूवी थिएटर में तो फ्लॉप थी मगर ओटीटी पर आते ही नंबर वन बन गई है. पढ़िए पूरी खबर.

15:23 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Vijay-Rashmika के रिसेप्शन में भी शादी की तरह होगी कड़ी सिक्योरिटी

साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब अपने ग्रैंड रिस्पेशन को लेकर चर्चा में हैं. हर किसी को इस ग्रैंड रिस्पेशन का इंतजार है. पढ़ें पूरी खबर...

15:02 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 103 मिनट की एक्शन ड्रामा फिल्म, जिसमें हीरोइन ने दिखाए ऐसे करतब कि हीरो भी फेल

प्राइम वीडियो पर एक ऐसी फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में बरकरार है, जो ओटीटी पर आते ही छा गई है. इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा हा है. फिल्म ओटीटी पर आते ही लोगों की पहली पसंद बन गई है. पढ़िए पूरी खबर.

14:30 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: सूर्या की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज, कूल लुक में नजर आए एक्टर

साउथ एक्टर सूर्या की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. पहले इस फिल्म को ‘सूर्या 46’ के नाम से जाना जा रहा था, लेकिन अब मेकर्स ने इसके आधिकारिक नाम और रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है. सूर्या की नई फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' का टाइटल और पहला पोस्टर फैंस को पसंद आ रहा है.

14:21 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 9 साल पहले आई वो फिल्म, जिसके 1 गाने को मिले 1 बिलियन व्यूज

होली का त्योहार हर साल ही बेहद धूमधाम से मनायया जाता है. रंगों के त्योहार के लिए पूरे देश में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. इस बार भी होली को लेकर इसी तरह की एक्साइटमेंट देखने को मिलती है. इस बीच हम आपको उस गाने के बारे में बता रहे हैं, जो 9 साल पहले आया था, लेकिन आज भी लोगों का फेवरेट है. आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

13:52 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: धमाकेदार होगा मार्च का पहला हफ्ता, होली में OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर मजा

मार्च महीने की शुरुआत हो गई है और इसका पहला हफ्ता ही मूवी लवर्स के लिए ओटीटी पर धमाकेदार होने वाला है. ये पूरा वीक एंटरटेनमेंट से भरा रहने वाला है. लिस्ट में देखिए इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. पढ़िए पूरी खबर.

13:20 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 1 घंटे 46 मिनट की वो फिल्म, जो Netflix पर पहले नंबर पर कर रही ट्रेंड, आपने देखी?

ओटीटी पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

12:56 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 7 न्यूलीवेड कपल्स, जो शादी के बाद मनाएंगे पहली होली

इस साल 2026 की होली फिल्म इंडस्ट्री के कुछ कपल्स के लिए बेहद ही खास होने वाली है. रश्मिका मंदाना से सामंथा तक 7 सितारे अपने पार्टनर के साथ शादी के बाद पहली बार होली मनाने वाले हैं. देखिए लिस्ट.

12:33 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: ना कोई अफेयर, ना शादी… पति के साथ सुलह करना चाहती है वड़ा पाव गर्ल

वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित अपने पति से साथ सुलह करना चाहती हैं. इसको लेकर चंद्रिका ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

12:16 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 12,000 स्टूडेंट्स के सामने 'भूत बंगला' का हुआ जबरदस्त प्रमोशन

14 साल के लंबे इंतजार के बाद, बॉलीवुड की सबकी चहेती एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 'भूत बंगला' के लिए फिर से साथ आए हैं, जिससे फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह है. फिल्म की रिलीज से पहले, अक्षय कुमार अपनी को-स्टार वामीका गब्बी के साथ एक कॉलेज कैंपस पहुंचे, जहां प्रमोशन के दौरान 10,000 से 12,000 स्टूडेंट्स की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वहां का माहौल एकदम इलेक्ट्रिक था.

12:14 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: अली गोनी का जला हाथ

टीवी एक्टर अली गोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही बताया कि उन्होंने रोजे में पकोड़ा फ्राई करने के बजाए हाथ ही फ्राई कर लिया. एक्टर इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रहे हैं.

12:07 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 'एस्पिरेंट्स' का सीजन 3 के रिलीज का ऐलान

प्राइम वीडियो की हिट सीरीज 'एस्पिरेंट्स' के तीसरे सीजन का इंतजार खत्म होने वाला है. प्राइम वीडियो की ओर से इसकी रिलीज का ऐलान किया गया है. सीरीज 13 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी. समें नवीन कस्तुरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सन्नी हिंदुजा, नमिता दुबे और टेंगम सेलिन मुख्य रोल में हैं, और जतिन गोस्वामी नई एंट्री है.

11:55 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: 66 साल पुरानी रोमांटिक ड्रामा फिल्म, जिसे बनाने में लगे 16 साल

गुजरे जमाने की उस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे बनने में 16 साल का वक्त लगा और इसे बनाने में मेकर्स तक कंगाल हो गए थे. फिल्म जब रिलीज हुई तो देखने के लिए थिएटर के बाहर 5 किमी तक लंबी लाइन लगती थी. इसने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे. पढ़िए पूरी खबर.

11:12 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: Allu Sirish के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचे विजय-रश्मिका, देखें फोटोज

अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे. शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शन की झलक देखने को मिली है, जिसमें विजय और रश्मिका भी पहुंचे हैं. देखें फोटोज

10:43 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: कार्तिक आर्यन की 'लुका छुपी' को हुए 7 साल

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुक छुपी' की रिलीज को 7 साल का वक्त हो गया है. फिल्म में ना केवल शानदार गाने बल्कि बेहतरीन कहानी भी देखने के लिए मिली थी. इसमें कार्तिक और कृति की कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी.

10:34 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कसा तंज!

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपनी दूसरी वाइफ ज्योति सिंह के साथ तलाक और विवाद को लेकर चर्चा में रहते हैं. ऐसे में अब ज्योति ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है, जिसे पवन पर उनका तंज माना जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

10:10 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: आइटम गर्ल बनीं नोरा फतेही, कहा- चक्कर आ रहे हैं...

नोरा फतेही को डांस क्वीन कहा जाता है. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो आइटम गर्ल के कॉस्ट्यूम में नजर आ रही हैं. इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं, 'चक्कर आ रहे हैं.' पैप्स उनकी तारीफ करते हैं, जिससे पता चल रहा है कि वो किसी डांस नंबर को शूट करके लौट रही हैं.

08:38 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: परेशान दिखीं करीना कपूर!

करीना कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को एक शख्स के साथ बात करते हुए देखा जा सकता है. वो इसमें परेशान नजर आईं. बाद में सैफ अली खान आकर उस शख्स से हाथ मिलाते नजर आते हैं. देखिए वीडियो...

08:27 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: शादी के 3 दिन बाद ही विजय देवरकोंडा से बोलीं रश्मिका- 'तुझे मेरी कदर नहीं...'

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को एंन्जॉय कर रहे हैं. उन्होंने 26 फरवरी को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की. ऐसे में शादी के 3 दिन बाद उनका एक नोकझोंक भरा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते हैं कि एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं. चलिए बताते हैं पूरा मामला.

07:50 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई

विपुल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने 3 दिन यानी कि पहले वीकेंड पर 10.40 करोड़ का बिजनेस किया है. फिल्म ने रविवार को 5 करोड़ की कमाई की. ऐसे में अब फैंस को होली की छुट्टियों का इंतजार है, जिसमें देखना होगा कि फिल्म इसका कितना फायदा उठा पाती है. पढ़िए पूरी खबर.

07:49 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: भाभी रश्मिका मंदाना को भीड़ से प्रोटेक्ट करता दिखा देवर

तिरुपति मंदिर से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दोनों को मिठाइयां बांटते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान विजय का छोटा भाई भी उनके साथ मौजूद दिखा, जो भीड़ से भाई रश्मिका मंदाना को प्रोटेक्ट करता दिखा. देवर-भाभी के इस प्यार भरे वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.

07:49 (IST) 02 Mar 2026

Entertainment News LIVE: तिरुपति मंदिर पहुंचे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. कपल ने 26 फरवरी को प्राइवेट सेरेमनी में शादी की और वो एक-दूजे के हो गए. ऐसे में अब शादी के बाद कपल खूब मिठाइयां बांट रहा है और मंदिरों के दर्शन कर खुशियां मना रहा है. इसी बीच बीते दिन ही कपल तिरुपति मंदिर पहुंचा. इस दौरान उन्होंने पैप्स को मिठाइयां बांटी. उनका वीडियो भी सामने आया है. इसमें विजय और रश्मिका के चेहरे पर वेडिंग ग्लो साफ तौर से देखने के लिए मिल रहा है.

Entertainment News in Hindi: अभिनेत्री जरीन खान की मां को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. इसकी जानकारी खुद जरीन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके दी है. जरीन ने अपने पोस्ट में लिखा कि आखिरकार उन्हें घर ले जा रही हूं. आप सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद.

श्रद्धा कपूर का बर्थडे

बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स से ऑडियंस को दीवाना बनाने वालीं श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ में काम करने वालीं श्रद्धा कपूर बॉलीवुड को अपनी बेहतरीन फिल्में देकर ऑडियंस के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी हैं. ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं.

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 की कमाई में चौथे दिन आई भारी गिरावट, बॉक्स ऑफिस पर रेंगने को मजबूर हुई फिल्म

विज्ञापन

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड ‘ का कलेक्शन

वहीं ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड ‘ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.65 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक 12.80 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 15.1 करोड़ पहुंच गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola