अमिताभ बच्चन की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म सालों बाद बनी कल्ट क्लासिक, सबसे महंगी मूवी से किसे मिली थी तगड़ी पॉपुलैरिटी?

Amitabh Bachchan Super Flop Film: बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन की फिल्में फैंस को बेहद पसंद आती हैं. आज हम आपको बिग बी की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो फ्लॉप निकली थी, लेकिन फिर कल्ट क्लासिक बन गई.

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Amitabh Bachchan Super Flop Film: बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन की कई ऐसी फिल्में हैं, जो सालों बाद भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं. हालांकि, आज हम आपको बिग बी की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका बजट तो मोटा ता, लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर और फ्लॉप हो गई थी. हालांकि, सालों बाद ये फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शान’

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शान’ है. साल 1980 में आई फिल्म ‘शान’ में ना सिर्फ अमिताभ बच्चन बल्कि उनके अलावा कई और भी कमाल के स्टार्स थे. बिग बी के अलावा फिल्म में सुनील दत्त, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, राखी गुलजार, परवीन बॉबी, बिंदिया गोस्वामी, जॉनी वाकर और कुल भूषण खरबंदा जैसे कमाल के स्टार्स थे.

विज्ञापन

सबसे महंगी फिल्म का खिताब

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें बदले की कहानी दिखाई गई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘शान’ का बजट करीब 6 करोड़ रुपये था. ये फिल्म उस वक्त की सबसे महंगी फिल्म बन गई थी. इतना ही नहीं बल्कि करीब तीन साल तक इस फिल्म के नाम सबसे महंगी फिल्म का खिताब भी रहा था.

फ्लॉप के बाद बनी कल्ट क्लासिक

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन बैड रिव्यूज का इस पर सीधा असर हुआ और ये फ्लॉप साबित हुई. भले ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘शान’ बड़ी फ्लॉप साबित हुई, लेकिन फिर भी कल्ट क्लासिक बन गई.

विज्ञापन

आईकॉनिक विलेन को मिली तगड़ी पॉपुलैरिटी

दरअसल, फिल्म में कुलभूषण का शाकाल किरदार फिल्म इंडस्ट्री का मोस्ट आईकॉनिक विलेन बन गया था. इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद इसे दोबारा रि-रिलीज किया गया और रि-रिलीज का तगड़ा प्रॉफिट मेकर्स को हुआ था. जी हां, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. साथ ही 80-90 के दशक में फिल्म टीवी पर भी आई और ये लोगों की फेवरेट बन गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ