'मैं किसी और से…', जब शादी के सख्त खिलाफ हो गए थे इस एक्टर के माता-पिता, जबरदस्ती लिए थे सात फेरे

Suniel Shetty Love Story: बॉलीवुड एक्टर्स को भी अपनी पार्टनरशिप के लिए काफी लड़ाई लड़नी पड़ी है. जैसे कि यह एक्टर, जिसकी शादी के लिए उसके माता-पिता सख्त खिलाफ थे. क्योंकि जिस लड़की से एक्टर को शादी हुई थी, वो गुजराती मुस्लिम परिवार से थीं. आइए जानते हैं ये पूरी कहानी.

Mana Shetty And Suniel Shetty Marriage

Mana Shetty And Suniel Shetty Marriage

Mana Shetty And Suniel Shetty Marriage: बॉलीवुड में भी कई ऐसे परिवार हैं, जहां पर एक्टर्स को अपने प्यार के लिए लड़ना पड़ा था. आज वे सुखी जीवन जी रहे हैं, लेकिन शादी करने के लिए उन्हें कई पापड़ बेलने पड़े थे. ऐसे ही एक्टर सुनील शेट्टी थे, जिन्हें अपनी पत्नी से शादी के करने के लिए बगावत करनी पड़ी थी. पहली नजर प्यार को पाना एक्टर के लिए इतना आसान नहीं था. आइए जानते हैं उस किस्से के बारे में, जब उनके माता-पिता इस शादी से सख्त खिलाफ थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील शेट्टी को माना से हुआ प्यार

सुनील शेट्टी हिंदू परिवार से आते हैं. जबकि माना (असली नाम मोनिशा कादरी) गुजराती मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं. सुनील शेट्टी को माना से पहली नजर में ही प्यार हो गया था, जिसके बाद वे उनसे किसी भी हालत में शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके बीच में धर्म की पक्की दीवार खड़ी थी.

परिवार का विरोध

धार्मिक अंतर के कारण सुनील के मां-बाप ने इस रिश्ते के लिए साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह शादी नहीं हो सकती. वे बोले, “शादी नहीं होगी, तुम यह नहीं कर सकते.” परिवार ने कई बार मना किया. सुनील ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके माता-पिता बहुत सख्त थे. वे नहीं चाहते थे कि अलग समुदाय की लड़की से ब्याह हो.

विज्ञापन

नौ साल का इंतजार

सुनील और माना ने नौ साल तक एक-दूसरे का साथ दिया. इस दौरान माना ने कभी शिकायत नहीं की. सुनील ने कहा कि माना हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं. वे बोले, “वह दिन-रात मेरे साथ थी.” सुनील को पहली फिल्म मिली तो उन्होंने फैसला कर लिया कि अब शादी कर लेंगे. इंडस्ट्री के लोग कहते थे कि करियर की शुरुआत में शादी मत करो, फैंस कम हो जाएंगे. लेकिन सुनील ने किसी की नहीं सुनी.

विज्ञापन

जबरदस्ती लिए थे सात फेरे

परिवार के विरोध के बावजूद सुनील ने अपनी जिद नहीं छोड़ी. उन्होंने अपनी मां से कहा कि अगर यह शादी नहीं हुई तो दो लड़कियों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी. आखिरकार परिवार मान गया. दिसंबर 1991 में सुनील और माना ने सात फेरे लिए. यह शादी प्यार की जीत थी. सुनील ने कहा कि शादी एक समझौता है, लेकिन सच्चा प्यार सब कुछ जीत लेता है.

आज जी रहे खुशहाल जिंदगी

आज के समय में सुनील और माना दोनों साथ मिलकर अपनी पोती की परवरिश कर रहे हैं. उनके बेटा-बेटी हैं. बेटी आथिया की शादी हो चुकी है. वहीं बेटा अहान अपना करियर फिल्मों में बना रहा है. आथिया की बेटी यानी सुनील-माना की पोती, पूरे परिवार की जान है, जिसकी परवरिश करके यह परिवार आज सुख का समय बिता रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ