मुंबई की सड़कों पर ऑटो में घूमने निकले Karan Aujla, पुलिस ने रोका तो दिखाई दरियादिली; वीडियो वायरल

Karan Aujla Auto Ride Viral: करण औजला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिंगर मुंबई की सड़कों पर ऑटो की सवारी का मजा लेते नजर आ रहे हैं. वहीं इस दौरान सिंगर की दरियादिली भी देखने को मिली. चलिए आपको भी वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं.

karan aujla mumbai auto ride

करण औजला का वायरल वीडियो

Karan Aujla Auto Ride Viral: मशहूर सिंगर करण औजला इन दिनों अपने म्यूजिक टूर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में सिंगर ने दिल्ली में अपने जबरदस्त कॉन्सर्ट के बाद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. वहीं अब सिंगर दिल्ली के बाद मुंबई टूर पर निकल पड़े हैं. सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो ऑटो की सवारी करते हुए मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं. वहीं इस दौरान उनके ऑटो को पुलिस ने रोक लिया, तो सिंगर ने ऐसी दरियादिली दिखाई कि सोशल मीडिया पर करण औजला छा गए.

विज्ञापन

सिंगर ने उठाए ऑटो राइड के मजे

करण औजला मुंबई में अपने होली स्पेशल इवेंट के लिए पहुंचे. इवेंट से पहले सिंगर ने मुंबई की सड़कों पर ऑटो की सवारी का लुत्फ उठाया. वहीं वायरल वीडियो में दिख रहा है कि करण औजला जिस ऑटो में बैठते हैं उसे पुलिस रोक लेती है. वहीं ऑटो ड्राइवर का 17 हजार का चालान होता है. वीडियो में करण औजला ड्राइवर के चालान की भरपाई करने की बात कहते नजर आते हैं.

विज्ञापन

करण औजला ने दिखाई दरियादिली

वहीं करण औजला जैसे ही ऑटो ड्राइवर के चालान के भरने की बात कहते हैं तो दूसरा ऑटो ड्राइवर भी उनके पास आता है और मुस्कुराते हुए अपने ऑटो का चालान भरने की रिक्वेस्ट करता है. फिर क्या था करण औजला उस दूसरे ऑटो ड्राइवर की भी 5 हजार की मदद कर देते हैं, जिसके बाद ऑटो ड्राइवर के चेहरे पर खुशी देखने को मिलती है. अब करण औजला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनकी इस दरियादिली की खूब तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

इन शहरों में सिंगर का कॉन्सर्ट

करण औजला के इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सिंगर की एक झलक देखने के लिए कई फैंस भी वहां इकट्ठा हो जाते हैं. वहीं बता दें हाल ही में सिंगर ने दिल्ली में धमाकेदार कॉन्सर्ट किया, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं. वहीं अब सिंगर मुंबई के बाद अहमदाबाद, चंडीगढ़, इंदौर और बेंगलुरु जैसे कई शहरों में अपना कॉन्सर्ट करेंगे और ऑडियंस को अपने गानों से एंटरटेन करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ