'अकेले खड़े रहने…', वड़ा पाव गर्ल ने मिस्ट्रीमैन के साथ खेली होली, शेयर किया नया वीडियो

Vada Pav Girl: बिग बॉस ओटीटी 3 फेम चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल ने मिस्ट्रीमैन के साथ नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों साथ में होली खेल रहे हैं.

vada pav girl

vada pav girl. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Vada Pav Girl: बिग बॉस ओटीटी 3 फेम चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल बीते कुछ दिन से चर्चा में बनी हुई है. चंद्रिका का उनके पति युगम के साथ विवाद चल रहा है और वो मिस्ट्रीमैन यानी अनस सैफी के साथ फोटोज और वीडियो शेयर कर रही हैं. हालांकि, वड़ा पाव गर्ल ये साफ कर चुकी हैं कि अनस सिर्फ उनका दोस्त है और वो दोनों साथ में एक प्रोजेक्ट कर रहे हैं. इस बीच अब वड़ा पाव गर्ल ने मिस्ट्रीमैन के साथ होली की फोटोज शेयर की हैं. साथ ही होली खेलते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है.

विज्ञापन

चंद्रिका ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, वड़ा पाव गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में चंद्रिका, मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए चंद्रिका ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी होली. वहीं, अगर इस वीडियो की बात करें तो इसमें साफ देखा जा सकता है कि वड़ा पाव गर्ल अपने दोनों हाथों में गुलाल लिए बेहद खुश नजर आ रही हैं और सैफी को कलर लगाने के लिए आगे बढ़ रही हैं.

विज्ञापन

मिस्ट्रीमैन के साथ खेली होली

वीडियो में दोनों एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और फिर एक-दूसरे को हग करते हैं. इसके बाद दोनों खुशी से झूमने लगते हैं. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. इसके अलावा चंद्रिका ने इसके पहले एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें मिस्ट्रीमैन भी नजर आ रहे हैं.

अकेले खड़े रहने का दम रखो- वड़ा पाव गर्ल

इस पोस्ट को शेयर करते हुए वड़ा पाव गर्ल ने इसके कैप्शन में लिखा था कि है गुजारिश और दिल की इमोजी. इसी के साथ चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि अकेले खड़े रहने का दम रखो, दुनिया ज्ञान देती है, साथ नहीं.

विज्ञापन

लोगों ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

गौरतलब है कि चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपने पति के साथ अनबन को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है. साथ ही सैफी के साथ उनका ड्रामा भी जारी है, जिसे लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट बताया है. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि ये नाटक कब खत्म होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ