'मुझे काम मांगने की…', सोनू सूद पर भड़के Rajpal Yadav, धन्यवाद करने की बजाय सुनाई खरी-खोटी

Rajpal Yadav vs Sonu Sood: चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव, जब तिहाड़ जेल के अंदर थे, तब बॉलीवुड में सबसे पहले सोनू सूद ने ही राजपाल यादव की मदद करने की पहल की थी. इसके बाद अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर सहायता की. लेकिन उन्हीं राजपाल यादव ने एक्टर को धन्यवाद करने की बजाय उन्हें खरी खोटी सुनाई है.

Rajpal Yadav vs Sonu Sood,

Rajpal Yadav vs Sonu Sood,

Rajpal Yadav Controversy With Sonu Sood: पिछले दिनों में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार Rajpal Yadav मुश्किल हालातों में फंसे हुए थे. ऐसे समय में एक्टर Sonu Sood उनकी मदद के लिए सबसे पहले सामने आए. उन्होंने मदद करने के साथ साथ इंडस्ट्री से बढ़ चढ़कर उनकी मदद करने का अनुरोध किया था. लेकिन यह अच्छाई की भावना इस बार सोनू सूद को उल्टी पड़ गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

राजपाल ने सोनू सूद को सुनाई खरी खोटी

राजपाल यादव ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनू सूद के बारे काफी कुछ कह दिया. उन्होंने भड़कते हुए बयान दिया कि, “कृपया यह गलतफहमी दूर कर लें कि मुझे बार-बार काम मांगना पड़ता है. काम मांगने में कोई शर्म नहीं है. मैं अपने काम से जीता हूं. सिनेमा मेरा जुनून है. मैं ऐसे काम करता हूं कि मुझे चार गुना ज्यादा काम मिल जाता है. मैं छुट्टियों में भी काम करता हूं.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा- ‘उन्हें काम ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती. वे अपनी मेहनत से ही काम पाते हैं. सोनू सूद की मदद को लेकर उन्होंने धन्यवाद तो दिया लेकिन मुख्य बात यही कही कि लोग यह न सोचें कि वे मदद के भिखारी हैं. इससे कई लोगों को लगा कि राजपाल ने सोनू को खरी-खोटी सुना दी. सोनू ने तो सिर्फ अच्छाई दिखाई थी, लेकिन राजपाल ने उसे गलत समझा.’

सोनू सूद ने दिया जवाब

इस टिप्पणी के बाद सोनू सूद ने भी जवाब दिया. उन्होंने कहा “मैंने कभी नहीं कहा कि राजपाल को काम चाहिए। मैं तो बस खुश हूं उनके लिए.” यह पूरा मामला दिखाता है कि अच्छे इरादे से की गई मदद भी कभी-कभी गलत समझी जा सकती है. राजपाल यादव अब अपनी फिल्मों और वेब सीरीज में व्यस्त हैं. वे कहते हैं कि उनके पास ढेर सारा काम है. लेकिन इस घटना से बॉलीवुड में दोस्ती के मायने फिर से चर्चा में आ गए हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ