Entertainment News: Batwara 1947 के ट्रेलर लॉन्च पर इमोशनल हुए सनी देओल

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News Live

Entertainment News. image credit- social media

Entertainment News: सनी देओल की आने फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. आज मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर मौजूद रहे. इसी दौरान दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का जिक्र हुआ और बताया गया कि यही आखिरी फिल्म थी, जो उन्होंने देखी थी. पिता के नाम का जिक्र आते ही सनी देओल की आंखें छलक आईं.

विज्ञापन

‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

थलपति विजय की ‘जन नायकन’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.15 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 21.7% रही. वहीं फिल्म के शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 5वें दिन 10,436 रहे. ‘जन नायकन’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 157.74 करोड़ है. वहीं थलपति विजय की ‘जन नायकन’ ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 233.24 करोड़ की कमाई की है.

विज्ञापन

धनुष का बर्थडे

साउथ सुपरस्टार धनुष आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में रिलीज हुई थी. एक्टर की पहली फिल्म ‘थुलुवधो इलमाई’ थी. वहीं इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और आज ये ही वजह है कि वो साउथ के सुपरस्टार हैं. वहीं एक्टर को ‘आदुकलम’ और ‘असुरन’ फिल्मों के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: ‘जन नायकन’ ने छठे दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' 23 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने छठे दिन कितने का कारोबार किया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 7 फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर हर महीने कई सारी फिल्में रिलीज होती है, जिन्हें दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिलता है. आज हम आपको 7 ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसने पहले दिन दुनियाभर में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया था. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर छाई 7 एपिसोड की ये सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज

अगर आप ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन क्राइम, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर सीरीज की खोज कर रहे हैं, तो यह सीरीज आपके लिए बेस्ट होने वाली है. खास बात ये हैं कि इस सीरीज को महज 7 एपिसोड के साथ जारी किया गया है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने सलमान खान!

असम में इन दिनों बाढ़ ने कहर बरपा रखा है. बाढ़ के कारण कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं. हालांकि, अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मदद के लिए आगे आए हैं. बता दें कि भाईजान ने प्रदेश में राहत अभियान जारी कर दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: होश उड़ा देगी JioHotstar की ये मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज

अगर आप भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन सीरीज लेकर आए हैं, जिसमें महज 6 एपिसोड है. इस सीरीज को आप एक दिन में पूरा कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: देव आनंद के बेटे का हार्ट अटैक से हुआ निधन

भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर देव आनंद (Dev Anand) के बेटे सुनील आनंद का आज लंदन में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से फिल्मी जगत में मातम पसर गया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 20 मिनट की वो फिल्म, जो Netflix की टॉप 5 लिस्ट से नहीं ले रही हटने का नाम

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है और कितने नंबर पर ट्रेंड कर रही है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Saiyaara एक्ट्रेस Aneet Padda का बदला लुक, वीडियो वायरल

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा का लेटेस्ट लुक देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. आइए जानते हैं कि अनीत का बदला लुक देख फैंस ने क्या कहा है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर हुआ रिलीज, सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर तले सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा की बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Batwara 1947 के 6 सबसे पावरफुल डायलॉग्स

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर के कई डायलॉग्स ऐसे हैं, जो बेहद कमाल के हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मौनी रॉय ने शेयर की क्यूट फोटोज

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज पर फैंस और यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया है और लोग मौनी की तारीफ कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DbVfyGPDX6u/?img_index=10

Entertainment News LIVE: Batwara 1947 के ट्रेलर लॉन्च पर इमोशनल हुए सनी देओल

सनी देओल की आने फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. आज मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर मौजूद रहे. इसी दौरान दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का जिक्र हुआ और बताया गया कि यही आखिरी फिल्म थी, जो उन्होंने देखी थी. पिता के नाम का जिक्र आते ही सनी देओल की आंखें छलक आईं.

https://www.instagram.com/reels/DbVGcMtKowh/

Entertainment News LIVE: Batwara 1947 का ट्रेलर देख क्या बोले यूजर्स?

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. आइए जानते हैं कि फिल्म के ट्रेलर पर लोगों का क्या कहना है? और लोगों का ट्रेलर कैसा लगा? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज, पीएम मोदी पर की थी टिप्पणी

मशहूर ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Batwara 1947 को सेंसर बोर्ड से मिला कौन-सा सर्टिफिकेट?

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कितनी संपत्ति के मालिक हैं Dhanush, एक फिल्म की फीस क्या?

साउथ के पॉपुलर एक्टर धनुष के पास बेशुमार दौलत है. आज अभिनेता अपना बर्थडे मना रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर धनुष के पास कितनी संपत्ति है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘मुझे डर था…’, Badshah की रूमर्ड वाइफ ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

सिंगर और रैपर बादशाह की रूमर्ड वाइफ ईशा रिखी ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में ईशा ने लिखा कि मुझे डर था... ईशा का पूरा पोस्ट आप नीचे खबर में देख सकते हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Shehnaaz Gill ने शेयर किया नया लुक

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर नए लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिनपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इस बार नए लुक के लिए शहनाज ने लाल रंग का आउटफिट पहना है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DbUxe_wDDHh/?img_index=4

Entertainment News LIVE: अभिनेत्री पावला श्यामला का निधन, आर्थिक तंगी ने ली तेलुगु एक्ट्रेस की जान

तेलुगु सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री पावला श्यामला का निधन हो गया है. दिग्गज अभिनेत्री के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: खत्म होने के बाद भी जियोहॉटस्टार पर छाया 'लाफ्टर शेफ्स'

जियोहॉटस्टार की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर लाफ्टर शेफ्स ट्रेंड कर रहा है. इस शो का फिनाले हो गया है और ये इसके बाद भी पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया पर भी ये शो छाया हुआ है. बता दें इस शो के सीजन की ट्रॉफी अली गोनी और जन्नत जुबैर ने जीती है.

Entertainment News LIVE: मजाक-मजाक में रिकॉर्ड किया गया गाना बना शादियों की शान!

हम जिस फेमस गाने के बारे में बात कर रहे हैं ये बॉलीवुड फिल्म 'देव डी' का गाना है. इसका नाम 'इमोशनल अत्याचार' है. आज ये गाना कल्ट क्लासिक बन चुका है. वहीं ये गाना शादियों में लूप पर चलता है. इस गाने को रिलीज हुए 15 साल हो गए हैं और आज भी इसका क्रेज उतना ही है, जितना पहले था.

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर छाई 7 एपिसोड्स की सीरीज

प्राइम वीडियो पर 7 एपिसोड्स की सीरीज पहले नंबर पर छाई हुई है. इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'आदर्श बाल विद्यालय' है. सोशल मीडिया पर फैंस इस सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं. इस सीरीज में के के मेनन लीड रोल में हैं.

Entertainment News LIVE: CJP के GenZ प्रोटेस्टर्स की वायरल रील्स पर भड़कीं कंगना रनौत

CJP प्रोटेस्ट से जुड़ी GenZ की कई वीडियोज और रील्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. वहीं हाल ही में इन वीडियोज को देखकर एक्ट्रेस और मंडी की बीजेपी सांसद कंगना रनौत का गुस्सा GenZ पर फूटा है. कंगना ने पोस्ट शेयर करते हुए प्रोटेस्टर्स पर खूब भड़ास निकाली. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: Dragon के सेट पर घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट

जूनियर एनटीआर शूटिंग करते हुए घायल हो गए हैं. एक्टर को कंधे में चोट लग गई है. अपकमिंग फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान एक्टर को चोट लगी है. वहीं इसके बाद से ही एक्टर के फैंस चिंता में आ गए हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: OTT पर देखें धनुष की 'टॉप 5'

धनुष की टॉप 5 फिल्में सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी तहलका मचा रही हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. इनमें 'रांझणा' से लेकर 'कैप्टन मिलर' तक भी शामिल हैं. इन फिल्मों को आप नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई 'कॉन सिटी'

हरीश दुरैराज के डायरेक्शन में बनी 'कॉन सिटी' नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म में आपको क्राइम के साथ-साथ कॉमेडी सीन्स भी देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Entertainment News LIVE: 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

थलपति विजय की 'जन नायकन' ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.15 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 21.7% रही. वहीं फिल्म के शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 5वें दिन 10,436 रहे. 'जन नायकन' का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 157.74 करोड़ है. वहीं थलपति विजय की 'जन नायकन' ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 233.24 करोड़ की कमाई की है.

Entertainment News LIVE: धनुष का बर्थडे

साउथ सुपरस्टार धनुष आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में रिलीज हुई थी. एक्टर की पहली फिल्म 'थुलुवधो इलमाई' थी. वहीं इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और आज ये ही वजह है कि वो साउथ के सुपरस्टार हैं. वहीं एक्टर को 'आदुकलम' और 'असुरन' फिल्मों के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है.

Entertainment News LIVE: 'बटवारा 1947' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बटवारा 1947' रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है. सनी देओल ने हाल ही में स्पेशल पोस्ट शेयर किया है और फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठाया है. इस फिल्म का ट्रेलर आज यानी 28 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है. सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक फोटो शेयर की. साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा. कैप्शन में एक्टर ने लिखा, 'मेरी मां ही मेरा रब है, मेरा प्यार, मेरा हौसला और मेरी ताकत हैं. 'बटवारा 1947' मैं अपनी मां और दुनिया की सभी मां को समर्पित करता हूं.'

https://www.instagram.com/p/DbSlMxuprt2/

Entertainment News LIVE: मंडे टेस्ट में विजय की ‘जन नायकन’ ने दिखाया अपना दम, छापे इतने करोड़

थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 5 दिन हुए हैं और इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में कमाए 6000 करोड़!

हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इस मूवी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लिया है. चलिए जानते हैं फिल्म 'द ओडिसी' के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: असम बाढ़ पर आदिल हुसैन ने सरकार से की अपील

मशहूर एक्टर आदिल हुसैन ने असम में आई बाढ़ पर गहरी चिंता और नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने ने पोस्ट कर सरकार से मदद की गुहार लगाई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 9 साल छोटे क्रिकेटर पर आया मृणाल ठाकुर का दिल?

बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद से ही डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अनुराग डोभाल ने बीवी पर लगाया धोखा देने का आरोप, शेयर किया वीडियो

मशहूर राइडर और यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कॉल रिकॉर्डिंग, चैट के स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं. अनुराग ने बताया कि वाइफ रितिका चौहान ने धोखा दिया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: OTT पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 5 फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

अगर आपको भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कई सारी नई फिल्में-सीरीज दस्तक देने वाली है. इस लिस्ट में 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' से 'द लेजेंड ऑफ कर्ण' तक शामिल है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सलमान खान को HC से बड़ी राहत, हटेगा 'काला हिरण' का टीजर

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में आज दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने मेकर्स को फिल्म से जुड़े लिंक सोशल मीडिया और यूट्यूब से हटाने का आदेश दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: छात्र आंदोलन की वायरल गर्ल रिया अहिर ने दर्ज कराई साइबर सेल में शिकायत

रिया अहिर ने सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों, अभद्र टिप्पणियों और मॉर्फ की गई तस्वीरें प्रसारित किए जाने के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. पढ़िए पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DbNntLdqgfH/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Pankaj Tripathi की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज टली, क्या है वजह?

मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म के आगे बढ़ाने की वजह क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'मेरी मां ही मेरा रब है...', Sunny Deol ने शेयर किया पोस्ट, कल आएगा 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए सनी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मेरा मां ही मेरा रब है, मेरा प्यार, मेरा हौंसला, मेरी ताकत. सनी ने आगे लिखा कि बंटवारा 1947 मैं अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करता हूं. कल ट्रेलर आएगा.

https://www.instagram.com/p/DbSlMxuprt2/

Entertainment News LIVE: हैंडसम हंक बन Ravi Dubey ने शेयर की फोटोज

रवि दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद हैंडसम हंक लग रहे हैं. रवि की इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DbSkwuBCHIN/?img_index=1

Entertainment News LIVE: OTT पर आते ही नंबर 1 पर छाई 8 करोड़ी फिल्म, आपने देखी?

ओटीटी पर इन दिनों एक कमाल की फिल्म ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म थिएटर में तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन ओटीटी पर धमाल मचा रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन हैं NEET प्रदर्शन में प्रधानमंत्री का अपमानजनक पोस्टर दिखाने वाली Sreelekha Mitra?

नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन में अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा भी पहुंची थी, लेकिन अब उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने अभिजीत दीपके को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है. जैसे ही फैंस की नजर इस पर पड़ी, तो लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू किया. देसी गर्ल के इस फैसले पर लोगों ने मिक्स्ड रिव्यू दिए हैं.

Entertainment News LIVE: Avneet Kaur का नया हेयरस्टाइल

अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अपना नया हेयरस्टाइल फ्लॉन्ट कर रही हैं. फैंस उनके इस लुक पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DbQaVbGF6fD/?img_index=1

Entertainment News LIVE: क्या राजनीति में कदम रखेंगे Dhanush?

फिल्मी स्टार्स का राजनीति में आना कोई नई बात नहीं है. चर्चा हो रही है कि अभिनेता धनुष भी राजनीति में आने वाले हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कैसी चर्चा है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: इंजीनियरिंग छोड़ मॉडलिंग करने वाली वो एक्ट्रेस, जो डेब्यू करते ही बनीं स्टार

बॉलीवुड हसीनाएं बेहद स्ट्रगल के बाद अपनी पहचान बना पाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Vijay Varma ने शेयर की लेटेस्ट फोटोज

अभिनेता विजय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं. इन फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DbP1sUGjGiQ/?img_index=3

Entertainment News LIVE: Laughter Chefs 3 के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर

पॉपुलर शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के विनर का ऐलान हो चुका है. इस सीजन के विनर अली गोनी और जन्नत जुबैर बने हैं. शो का ग्रैंड फिनाले बेहद खास रहा और दर्शकों को पसंद आया. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन हैं Jyotirmayee Nayak? जिन्होंने जीता ‘इंडियन आइडल 16’ का खिताब

पॉपुलर शो इंडियन आइडल 16 के विनर का नाम अनाउंस हो गया है. इस सीजन की विनर ज्योतिर्मयी नायक बनी हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ज्योतिर्मयी नायक? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 2400 करोड़ की The Odyssey को किसने दी टक्कर?

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' अभी भी इंडिया में धमाल मचा रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Aly Goni-Jannat Zubair बने Laughter Chef 3 के विनर

अली गोनी और जन्नत जुबैर लाफ्टर सेफ 3 के विनर बन गए हैं. हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के बाद, इस जोड़ी को रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले में विनर अनाउंस किया गया है.

https://www.instagram.com/p/DbR1OypTuXy/

Entertainment News LIVE: Fatima Sana Shaikh ने शेयर की मस्ती भरी फोटोज

फातिमा सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर मस्ती भरी फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस जमकर मजे करती नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DbQJFqwDPBI/?img_index=11

Entertainment News LIVE: Jana Nayagan ने 4 दिन में किया 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन

तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है. आइए जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026' की विनर प्रसुची पांडा ने शेयर की बेटी की जर्नी

'मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026' की विनर प्रसुची पांडा की मां स्वप्ना रानी पांडा ने अपनी बेटी के संघर्ष के बारे में बात करते हुए कहा कि ये हमारे लिए एक मुश्किल सफर था. हमें इस पेजेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. हमें सब कुछ जीरो से शुरू करना पड़ा. दूसरे बच्चों ने बहुत ट्रेनिंग ली थी. इससे पहले उसके पास कोई नेशनल टाइटल नहीं था और उसने गूगल करके सब कुछ खुद सीखा है. उसने हमें बहुत गर्व महसूस कराया है. लोग अब उसे जानने की वजह से हमें भी पहचानने लगे हैं. हम जितना हो सके, उसे गाइड और सपोर्ट करेंगे.

https://x.com/ANI/status/2081519635418210660

Entertainment News LIVE: कृति सेनन को फैंस ने किया बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को फैंस बर्थडे विश कर रहे हैं. कोई पोस्ट के जरिए, तो कोई कृति के कमेंट सेक्शन में उन्हें विश कर रहा है.

Entertainment News LIVE: फिल्म 'द ओडिसी' की टोटल कमाई

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 11.45 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं. इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 10 दिनों में 119.65 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: फिल्म 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 32.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 124.75 करोड़ रुपये हो गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ