अनुराग डोभाल का बीवी पर फूटा गुस्सा, धोखा देने का लगाया आरोप; शेयर किया कॉल रिकॉर्डिंग और चैट

मशहूर राइडर और यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कॉल रिकॉर्डिंग, चैट के स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं. अनुराग ने बताया कि वाइफ रितिका चौहान ने धोखा दिया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Anurag Doval

Anurag Doval ने पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप

UK07 राइडर और यूट्यूबर अनुराग डोभाल अक्सर चर्चा में बने रहते हैं, उन्होंने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं. अनुराग ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी वाइफ रितिका चौहान पर धोखा देने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

अनुराग ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘रितिका अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर धोखा दे रही थी. उन्होंने वीडियो में कॉल रिकॉर्डिंग और चैट को भी शेयर किया है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हमने छुपाने की काफी कोशिश की थी. लेकिन अब वो ऐसा नहीं कर सकते हैं.

विज्ञापन

UK07 राइडर अनुराग डोभाल ने शेयर किया वीडियो

अनुराग ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसका टाइटल ‘अनाथ’ रखा है. इस वीडियो में अनुराग ने अपनी लाइफ के अलग-अलग फेज को दिखाया है. इस वीडियो की शुरुआत एक रैप सॉन्ग से होती है. इस वीडियो में उनके अस्पताल की जर्नी भी दिखाई गई है, जब उन्होंने अपनी कार का एक्सिडेंट कर दिया था. इस समय उन्हे लोगों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. हर कोई उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंता भी कर रहे थे. लेकिन हाल में जो वीडियो शेयर किया है, उसमें अनुराग और उनकी वाइफ के बीच लड़ाई को देखा जा सकता है. इतना ही नहीं वो कॉल पर यह भी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वो सुबह-सुबह अपनी वाइफ के बेस्ट फ्रेंड के साथ हैं.

विज्ञापन

अनुराग डोभाल ने शेयर किया पोस्ट

यूट्यूब अनुराग डोभाल ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैंने सब कुछ छुपाने की कोशिश की और सभी को माफ करने का ऑप्शन चुना. हमारे बच्चे के कारण.’ अनुराग ने आगे कहा, ‘मेरी वाइफ ने इस चीज का फायदा उठाया है, क्योंकि उनके परिवार वाले उनके साथ नहीं है. वाइफ रितिका ने उन्हें फाइनेंशियली, मेंटली काफी डिस्टर्ब किया है. यही कारण है कि वो अब चुप नहीं बैठ सकते हैं.’ अनुराग ने अपनी वीडियो में यह भी साफ किया है कि रितिका और उनकी मां उन्हें अपने बच्चे अनुरित से मिलने नहीं दे रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ