8 करोड़ में बनी वो फिल्म जो थिएटर में हुई फ्लॉप, पर OTT पर आते ही नंबर 1 पर छाई, आपने देखी?

Netflix Trending Film: ओटीटी पर इन दिनों एक कमाल की फिल्म ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म थिएटर में तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन ओटीटी पर धमाल मचा रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

Con City

Con City. image credit- social media

Netflix Trending Film: ओटीटी पर आने वाली फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो थिएटर में भले ही कमाल ना दिखा पाए, लेकिन ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगती हैं. ऐसी फिल्में जो ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करती हैं, उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है और यही वजह है कि वो ट्रेडिंग में होती है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

तमिल फिल्म ‘कॉन सिटी’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि तमिल क्राइम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘कॉन सिटी’ है. ये फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करने में नाकाम रही थीं. इस फिल्म का अनुमानित बजट लगभग 8 करोड़ रुपये है और शुरुआती दिनों में इसने भारत में लगभग 4 से 4.15 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख रुपये की ओपनिंग करने वाली ये फिल्म टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और इसने कुछ खास कमाई नहीं की थी, लेकिन अब ये फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है और इसने ओटीटी पर आते ही कमाल कर दिया है. फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है.

फिल्म के स्टार्स

तमिल फिल्म ‘कॉन सिटी’ नेटफ्लिक्स पर आते ही पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने कई शानदार फिल्मों को पछाड़ दिया है और ये अब पहले नंबर पर आ गई है. फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि ये पहले नंबर पर बनी हुई है. इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अर्जुन दास, अन्ना बेन और योगी बाबू जैसे कलाकार नजर आए हैं.

विज्ञापन

फिल्म ‘कॉन सिटी’ की कहानी

तमिल क्राइम-कॉमेडी फिल्म ‘कॉन सिटी’ की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी सरवना और उसके परिवार और उनके बेटे जीवा के अपहरण के इर्द-गिर्द घूमती है. सरवना, मित्रा, जैकी और जानकी ठगों का एक गिरोह हैं, जो अपने पुराने और डार्क अतीत को पीछे छोड़कर कर्नाटक के मुल्की में एक साधारण परिवार की तरह शांत जीवन बिता रहे हैं. पूरी कहानी के लिए आप फिल्म देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ