Netflix पर छाई 7 एपिसोड की ये सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज, कहानी का हर मोड़ करेगा हैरान

अगर आप ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन क्राइम, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर सीरीज की खोज कर रहे हैं, तो यह सीरीज आपके लिए बेस्ट होने वाली है. खास बात ये हैं कि इस सीरीज को महज 7 एपिसोड के साथ जारी किया गया है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.

Guns And Gulaabs
1 / 5

ओटीटी पर हर हफ्ते कई जोनर की फिल्म और सीरीज स्ट्रीम की जाती है, जिनमें से कई सीरीज और मूवीज दर्शकों को अपना शागिर्द बना लेती है. आज हम भी आपके लिए एक ऐसी ही सीरीज लेकर आए हैं, जो इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर काफी ज्यादा देखी जा रही है. इस सीरीज को 'द फैमिली मैन' और 'फर्जी' जैसी बनाने वाले डायरेक्टर ने निर्देशित किया है.

विज्ञापन

गन्स एंड गुलाब्स सीरीज

गन्स एंड गुलाब्स सीरीज2 / 5

हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे हैं, इस सीरीज की कहानी 90 के दशक के दौर और अफीम के अवैध कारोबार पर बनाई गई है. इस सीरीज में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया है. अगर आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

गन्स एंड गुलाब्स सीरीज की कहानी

गन्स एंड गुलाब्स सीरीज की कहानी3 / 5

हम बात कर रहे हैं, नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मौजूद सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' (Guns and Gulaabs) की. इस वेब सीरीज में आपको एक काल्पनिक शहर 'गुलाबगंज' को दिखाया गया है, जहां अफीम के अवैध कारोबार होता है.  लेकिन इस कारोबार में दो बड़े गिरोहों की बीच हुए गैंगवार (Gang War) देखने को मिलने वाला है. इस सीरीज की कहानी एक मैकेनिक के मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.

गन्स एंड गुलाब्स सीरीज स्टार कास्ट

गन्स एंड गुलाब्स सीरीज स्टार कास्ट4 / 5

'गन्स एंड गुलाब्स' (Guns and Gulaabs) सीरीज को 7 एपिसोड के साथ रिलीज किया गया है. इस सीरीज को अगर आपने एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा देखे बिना नहीं रह पाएंगे. इस सीरीज में राजकुमार राव ने काफी शानदार अभिनय किया है.

विज्ञापन

गन्स एंड गुलाब्स सीरीज कहां देखें?

गन्स एंड गुलाब्स सीरीज कहां देखें?5 / 5

राजकुमार राव के साथ सीरीज में साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान और गुलशन देवैया अहम किरदार में नजर आए हैं. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 7.7 की रेटिंग मिली है. यह सीरीज अंत तक सस्पेंस बनाए रखती है. आपको जब भी लगता है कि यह सीरीज हल्की पड़ रही है, तब ही ऐसा मोड़ आता है, जो आपको हैरान कर देता है. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन