Pankaj Tripathi की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज टली, आखिर क्या है वजह?

Oh My Dog Postponed: मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म के आगे बढ़ाने की वजह क्या है?

Oh My Dog Postponed

Oh My Dog Postponed. image credit- social media

Oh My Dog Postponed: मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब ये इंतजार कम होने की बजाय ओर भी बढ़ गया है. जी हां, फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर फिल्म की रिलीज डेट टलने की वजह क्या है?

विज्ञापन

फिल्म ‘ओह माय डॉग’

पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज में सिर्फ चार दिन रह गए थे, लेकिन फिल्म रिलीज से चार दिन पहले ही पोस्टपोन कर दी गई है. अमित राय द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओह माय डॉग’ को पहले 31 जुलाई को रिलीज किया जा रहा था, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन

अब कब होगी रिलीज?

अब ये फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. अब हर किसी के मन में ये सवाल है कि आखिर रिलीज से सिर्फ चार दिन पहले इस फिल्म की रिलीज को क्यों आगे बढ़ाया गया, तो आपको बता देते हैं कि फिल्म के निर्देशक अमित राय ने जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि थिएटर्स में पहले से ही फिल्में मौजूद हैं.

अमित राय ने क्या कहा?

अमित राय ने कहा कि सिनेमाघरों में फिल्म ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ जैसी बड़ी फिल्में लगी हुई हैं. साथ ही ‘स्पाइडर-मैन’ के करीब 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ इतिहास रचने की उम्मीद है, जिससे दूसरी फिल्मों के लिए बहुत कम जगह बचेगी. अमित राय ने कहा ‘ओह माय डॉग’ एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है.

विज्ञापन

फिल्म को जगह नहीं मिलेगी- अमित

अमित राय ने आगे कहा कि इसकी ऑडियंस उन फिल्मों की ऑडियंस जैसी ही है और इतनी अच्छी फिल्म बनाने के बाद भी हमें स्क्रीन्स पर जगह नहीं मिलेगी. उनका कहना है कि अगर फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन्स नहीं मिलीं तो फिल्म की मार्केटिंग और रिलीज की रणनीति योजना के मुताबिक काम नहीं कर पाएगी. इस फिल्म में पूरी क्षमता है, लेकिन बस इसे जगह नहीं मिल पाएगी.

रिलीज डेट आगे बढ़ाने की यही वजह

उनका कहना है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने से इसे फायदा होगा. थोड़ी देर के लिए पीछे हटने और रिलीज को एक हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है, जिससे वो तब थिएटर में आ सकें जब दर्शक बड़ी फिल्में देख चुके हों और इससे हमारी फिल्म के लिए थोड़ी जगह बन जाएगी और फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने की यही वजह है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ