'रांझणा' से 'कैप्टन मिलर' तक, Dhanush की टॉप 5 फिल्में, OTT पर करें बिंज वॉच

Dhanush Top 5 Movies: धनुष की टॉप 5 फिल्में सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी तहलका मचा रही हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.

dhanush top 5 movies
1 / 6

Dhanush Top 5 Movies: साउथ सुपरस्टार धनुष आज अपना 43वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक एक्टर अपनी एक्टिंग से तहलका मचा चुके हैं. आज हम आपको धनुष की टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. सिनेमाघरों के साथ-साथ ये फिल्में OTT पर भी छाई हुई हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

रांझणा

रांझणा2 / 6

धनुष की 'रांझणा' भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में आपको रोमांटिक ड्रामा देखने को मिला था. इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें धनुष के साथ-साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और अभय देओल भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

तेरे इश्क में

तेरे इश्क में3 / 6

साल 2025 में रिलीज हुई 'तेरे इश्क में' भी धनुष की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में धनुष के साथ लीड रोल में कृति सेनन भी हैं. इस रोमांटिक फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गाने भी सुपरहिट हुए. धनुष और कृति सेनन की केमिस्ट्री को भी फैंस ने खूब पसंद किया. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

कैप्टन मिलर

कैप्टन मिलर4 / 6

धनुष की ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक्शन एडवेंचर भी देखने को मिलेगा. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें धनुष के साथ-साथ प्रियंका मोहन, निवेदिता सतीश, एडवर्ट सोननब्लिक और जॉन कोकेन भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

कुबेर

कुबेर5 / 6

धनुष की ये फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सिनेमाघरों में छाने के बाद इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया और वो ओटीटी पर भी छा गई. इस फिल्म में धनुष के साथ-साथ नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

रयान

रयान 6 / 6

धनुष की एक्शन-ड्रामा फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में धनुष के साथ-साथ संदीप किशन और प्रकाश राज भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में एक्शन और ड्रामा के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इस फिल्म की खास बात ये है कि इस फिल्म को धनुष ने ही डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन