हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दुनियाभर में कमा डाले 6000 करोड़!
हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इस मूवी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लिया है. चलिए जानते हैं फिल्म 'द ओडिसी' के बारे में.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Jul 27, 2026 23:29
Share :
The Odyssey ने अब तक कितने का किया कलेक्शन?
---विज्ञापन---
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में कोहराम मचा रही है. इस मूवी को ऑडियंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यह मूवी भारतीय ऑडियंस की पसंदीदा बन गई है. यह मूवी कमाई के मामले में काफी अच्छा प्रदर्शण कर रही है. इस मूवी ने अपनी 10 दिनों की कमाई से सभी को हैरान कर दिया है. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10 वें दिन 11.45 करोड़ रुपये छापे हैं.
‘द ओडिसी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस कितने का किया कलेक्शन?
फिल्म की कमाई ने साफ कर दिया है कि भारतीय ऑडियंस हॉलीवुड फिल्मों की कितनी दीवानी है. क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 17.40 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था. फिल्म को वीकेंड का काफी शानदार फायदा मिला था. इस मूवी ने पहले वीक में 90.30 करोड़ रुपये छाप डाले थे. इस मूवी की कमाई अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है. दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन 11.05 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं 10वें दिन यानी रविवार को 11.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी.
‘द ओडिसी’ ने 10 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 119.65 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी. द ओडिसी को रिलीज हुए आज यानी 27 जुलाई को 11 दिन हो चुके हैं, फिल्म ने 11वें दिन 2.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस मूवी ने 11 दिनों में 122.26 करोड़ रुपये छाप लिए है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर द ओडिसी ने अंग्रेजी भाषा में 99.39 करोड़ रुपये छापे हैं, तो वहीं हिंदी भाषा में 14.45 करोड़, तमिल भाषा में 3.10 और तेलुगु भाषा में 5.35 करोड़ छापे हैं.
‘द ओडिसी’ ने 10 दिनों में दुनियाभर में 6000 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया है. फिल्म को 4 भाषाओं में रिलीज किया गया है. यह मूवी अग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में मौजूद हैं.