देव आनंद के बेटे का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर देव आनंद (Dev Anand) के बेटे सुनील आनंद का आज लंदन में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से फिल्मी जगत में मातम पसर गया है.

Suneil Anand

Suneil Anand का 70 साल की उम्र में हुआ निधन

विज्ञापन

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार देव आनंद (Dev Anand) के बेटे सुपरस्टार सुनील आनंद का 70 साल की आयु में निधन हो गया है. उनका निधन लंदन में हार्ट अटैक के कारण हुआ है. उनके निधन की खबर की जानकारी देव आनंद की पोती जीना नारंग ने साझा की है. इतना ही नहीं उन्होंने इस दुख की खड़ी में लोगों से परिवार की प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है.

परिवार ने लोगों से की ये अपील

सुनील आनंद के निधन की जानकारी देते हुए परिवार ने कहा, ‘भारी मन से, हमारा परिवार सुनील आनंद (Suniel Anand) के निधन पर शोक व्यक्त करता है. हमें मिले प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन से हमें सांत्वना मिली है, जिसके लिए हम वास्तव में आप सभी के आभारी हैं. हम इस कठिन समय में प्राइवेसी बनाए रखने का आप सभी से अपील करते हैं. लेकिन अभी तक परिवार की ओर से उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. आपको बता दें कि जिस अस्पताल में सुनील आनंद का निधन हुआ है. उसी हॉस्पिटल में पिता देव आनंद ने भी आखिरी सांस ली थी.

विज्ञापन

पिता के साथ बॉलीवुड में किया था डेब्यू

सुनील आनंद जन्म  30 जून 1956 को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई अमेरिका से पूरी की थी. साल 1984 में पिता देव आनंद के साथ फिल्म ‘आनंद और आनंद’ में डेब्यू किया था. हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. फिल्म फ्लॉप होने के बाद सुनील ने लाइमलाइट से दूरी बना ली थी.

हालांकि, बाद में सुनील आनंद में फिल्म ‘मैं तेरे लिए’ और ‘कार थीफ’ मूवी में काम किया था. लेकिन ये दोनों फिल्में भी सुनील की एक्टिंग करियर को पटरी पर नहीं ला सकी. फिल्मों से दूरी बनाने के बाद वो  पिता के प्रोडक्शन बैनर, ‘नवकेतन फिल्म्स’ का कारोबार संभाल रहे थे. 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ