OTT Releases This Week: 'बालन: द बॉय' से 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' तक, OTT पर इस हफ्ते मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट डोज, देखें लिस्ट

अगर आपको भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कई सारी नई फिल्में-सीरीज दस्तक देने वाली है. इस लिस्ट में 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' से 'द लेजेंड ऑफ कर्ण' तक शामिल है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

OTT Releases This Week
1 / 6
OTT Releases This Week

ओटीटी पर हफ्ते कई सारी नई फिल्म और सीरीज रिलीज होती है, जिसका दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आते हैं. आज हम भी 5 ऐसी फिल्मों और सीरीज के बारे में बताएंगे, जो 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इस लिस्ट में मेडिकल ड्रामा, थ्रिलर, एक्शन, फैमिली एंटरटेनर और स्पोर्ट्स ड्रामा देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

चिन्ना चिन्ना आसाई

चिन्ना चिन्ना आसाई2 / 6

लिस्ट में पहला नाम 'चिन्ना चिन्ना आसाई' का आता है. यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें जिंदगी के उतार-चढ़ाव को बारीकी के साथ दिखाया गया है. यह मूवी 28 जुलाई 2026 को JioHotstar पर स्ट्रीम की जाएगी. इस मूवी का डायरेक्शन वर्षा वासुदेव ने कहा है.

विज्ञापन

द डेविल्स माउथ

द डेविल्स माउथ3 / 6

दूसरे स्थान पर 'द डेविल्स माउथ' मूवी का शामिल है. इस मूवी में आपको सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है, जो आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब होने वाली है. यह मूवी 29 जुलाई 2026 को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की जाएगी.

द डेविल वियर्स पराडा 2

द डेविल वियर्स पराडा 24 / 6

तीसरे नंबर पर 'द डेविल वियर्स पराडा 2' (The Devil Wears Prada 2) फिल्म का नाम मौजूद है, जिसमें आपको ग्लैमर, पावर और प्रोफेशनल राइवलरी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है. यह मूवी 29 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर रिलीज की जाएगी.

विज्ञापन

द लिजेंड ऑफ कर्ण

द लिजेंड ऑफ कर्ण5 / 6

चौथे स्थान पर एनिमेटेड वेब सीरीज 'द लिजेंड ऑफ कर्ण' का नाम काबिज है. यह सीरीज महाभारत के सबसे चर्चित योद्धाओं में से एक कर्ण की कहानी पर बनाई गई है. यह सीरीज Sony LIV पर 30 जुलाई को दस्तक देने वाली है.

बालन: द बॉय

बालन: द बॉय6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'बालन: द बॉय' फिल्म का आता है, जिसे 31 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम किया जाएगा. इस मूवी की कहानी बलन नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह एक  मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन