पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 7 फिल्में, इस मूवी के आगे 'धुरंधर 2' और 'बाहुबली 2' भी फेल

बॉक्स ऑफिस पर हर महीने कई सारी फिल्में रिलीज होती है, जिन्हें दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिलता है. आज हम आपको 7 ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसने पहले दिन दुनियाभर में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया था. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में.

top 7 highest opening film
1 / 8

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्में रिलीज हुई है, जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है. लेकिन आज हम आपको 7 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने पहले दिन ही सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया था. खास बात यह है कि पहले नंबर पर 'धुरंधर 2' और 'बाहुबली 2' दोनों ही फिल्में मौजूद नहीं है. आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार जानते हैं कि किस मूवी ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

पुष्पा 2

पुष्पा 22 / 8

लिस्ट में पहला नाम अल्लू अजुर्न फिल्म 'पुष्पा 2' का आता है. इस मूवी का निर्देशन सुकुमार ने किया था. पुष्पा 2 ने पहले दिन दुनियाभर में 274.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने प्रीमियर पर 16.2 करोड़ रुपये छापे थे.

विज्ञापन

आरआरआर

आरआरआर3 / 8

दूसरे स्थान पर जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर फिल्म 'आरआरआर' का नाम मौजूद है. इस मूवी में बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और आलिया भट्ट ने अहम किरदार निभाया था. यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 223.5 करोड़ रुपये छापे थे.

बाहुबली 2

बाहुबली 24 / 8

लिस्ट में तीसरा नाम साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' का आता है. इस मूवी का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया था. फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 214.5 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 25 / 8

चौथे नंबर पर बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का नाम काबिज है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था. फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 205 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था.

कल्कि 2898 एडी

कल्कि 2898 एडी6 / 8

पांचवें स्थान पर सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का नाम मौजूद है. यह एक साइंस फिक्शन मूवी है, जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया था. इस मूवी ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 176.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म में प्रभास के साथ कमल हासन, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन अहम किरदार में नजर आए थे.

विज्ञापन

केजीएफ 2

केजीएफ 27 / 8

छठे नंबर पर प्रशांत नील की मूवी 'केजीएफ 2' का नाम काबिज है. इस फिल्म में यश के साथ संजय दत्त और रवीना टंडन लीड रोल में नजर आईं थी. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 159.2 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर डाली थी.

सालार

सालार8 / 8

लिस्ट में आखिरी नाम प्रभास की फिल्म 'सालार' का मौजूद है. यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया था. इस मूवी का एक्शन आज भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. 'सालार' मूवी का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था. फिल्म ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 158.8 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन