असम बाढ़ पीड़ितों के लिए सलमान खान बने मसीहा, जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचा कर जीता दिल

असम में इन दिनों बाढ़ ने कहर बरपा रखा है. बाढ़ के कारण कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं. हालांकि, अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मदद के लिए आगे आए हैं. बता दें कि भाईजान ने प्रदेश में राहत अभियान जारी कर दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Assam Floods

असम बाढ़ पीड़ितों की सलमान खान ने की मदद!

विज्ञापन

असम में इन दिनों बाढ़ ने कोहराम मचा रखा है. बाढ़ के कारण हजारों लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई है. लेकिन इसी बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने मदद का हाथ बढ़ाया है. सलमान खान इन दिनों मशहूर डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. लेकिन इसके बाद भी भाईजान ने अपने फैन क्लब के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, बंटवारे के दर्द और इंसानियत की कहानी छू जाएगी दिल

विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए सलमान खान

मिड-डे की रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘भाईजान ने (सलमान खान फैन क्लब) [SKFC] असम से संपर्क किया है और बाढ़ से प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए प्लान तैयार किया है. आपको बता दें कि सलमान खान की ‘बीइंग ह्यूमन’ चैरिटी ने राहत अभियान भी शुरू कर दिया है. इस अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए (रेडी-टू-ईट) फूड पैकेट तैयार किया गया है. इस (रेडी-टू-ईट) फूड पैकेट को शिवसागर के परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है. (रेडी-टू-ईट) फूड पैकेट के लिए सारा समान गुवाहाटी से भेजा जा रहा है.’

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि (रेडी-टू-ईट) फूड पैकेट, जो बांटे जा रहे हैं. इसमें गुड़, पोहा, मुरमुरा, ब्रेड, चीज, बिस्किट और जैम शामिल है. यह भी कहा गया है कि भाईजान (सलमान खान) इस बात का खास ध्यान रखना चाहते हैं कि हर परिवार के पास कम से कम 3 दिन का खाना मौजूद रहे. इतना ही नहीं वॉलंटियर्स बाढ़ से जूझ रहे लोगों को पीने का साफ पानी और सैनिटरी पैड भी बांटे जा रहे हैं.

विज्ञापन

‘बीइंग ह्यूमन’ ठीक कराएगा स्कूल और अस्पताल

दरअसल, खबर यह भी है कि यह राहत अभियान कई चरणों में चलाने की उम्मीद की जा रही है. बता दें कि अगले हफ्ते जो राहत अभियान चलेगा इसमें बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राशन किट के साथ दवाइयां बांटी जाएंगी. इतना ही नहीं अंत के चरण में सलमान खान का चैरिटेबल ट्रस्ट ‘बीइंग ह्यूमन’ टूटे स्कूलों और अस्पतालों को दोबारा ठीक कराएगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ