क्या लोगों को पसंद आया Batwara 1947 का ट्रेलर, 2 मिनट 59 सेकंड के वीडियो को देख क्या बोले यूजर्स?
Batwara 1947 Trailer Reaction: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. आइए जानते हैं कि फिल्म के ट्रेलर पर लोगों का क्या कहना है? और लोगों का ट्रेलर कैसा लगा?
Edited By : Nancy Tomar|Updated: Jul 28, 2026 17:17
Share :
Batwara 1947. image credit- social media
---विज्ञापन---
Batwara 1947 Trailer Reaction: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म का ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ, वो सोशल मीडिया पर छा गया. हर किसी को ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है और इस बीच अब यूजर्स ने भी फिल्म के ट्रेलर पर अपना-अपना रिएक्शन दे दिया है. आइए जानते हैं कि लोगों ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर क्या कहा है?
ट्रेलर पर लोगों का कैसा रिएक्शन?
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि मां को हिंदू-मुस्लमान में ना बाटिए, पीक लेवल. दूसरे यूजर ने कहा कि ना वो घर देखेंगे, ना सरहद, घर में घुसकर मारेंगे, रोंगटे खड़े करने वाला. एक और यूजर ने कहा कि बंटवारा 1947 के लिए अब इंतजार नहीं. एक अन्य ने कहा कि मां को हिंदू-मुस्लमान में ना बाटिए, क्या लाइन है यार.
---विज्ञापन---
क्या बोले यूजर्स?
इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि मैं पहली बार किसी फिल्म का ट्रेलर देखकर इतना इम्प्रेस हुआ हूं. सनी पाजी यू आर ग्रेट. एक और यूजर ने कहा कि शानदार ट्रेलर, शो नाइस. एक और यूजर ने कहा कि सनी पाजी ने तो गर्दा उड़ा दिया. एक अन्य यूजर ने कहा कि पूरी 90s वाली वाइब है, मजा आ गया. एक ने कहा कि छा गए पाजी, गर्दा नहीं थिएटर उड़ेगा.
लोगों को पसंद आया ट्रेलर
एक अन्य ने कहा कि बंटवारा 1947 ऑलटाइन ब्लॉकबस्टर होगी. इस तरह कमेंट्स के जरिए लोगों ने इस पर अपना प्यार लुटाया है और फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है. हर किसी को फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है. इसी के साथ अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा धमाका कर सकती है. हालांकि, इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.
---विज्ञापन---
कब रिलीज होगी फिल्म?
वहीं, अगर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया है. उनके अलावा इस फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल भी नजर आने वाले हैं. फिल्म की रिलीज की बात करें तो फिल्म ‘बंटवारा 1947’ इस साल 14 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है.