‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, बंटवारे के दर्द और इंसानियत की कहानी छू जाएगी दिल
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर तले सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा की बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Jul 28, 2026 15:51
Share :
Batwara 1947 का ट्रेलर हुआ रिलीज
---विज्ञापन---
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन आज यानी 28 जुलाई 2026 को ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस मूवी रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है. इस मूवी का निर्देशन राजकुमार संतोषी द्वारा किया गया है.
‘बंटवारा 1947’ फिल्म में सनी पाजी के अलावा शबाना आजमी, अली फजल, और प्रीति जिंटा अहम किरदार में नजर आई है. अगर आप भी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो अब आपको इंतजार खत्म होने वाला है. आज णस मूवी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी गई है.
आमिर खान प्रोडक्शंस में बनी ‘बंटवारा 1947’ फिल्म का पोस्टर हाल ही मेकर्स ने जारी किया था, जिसके बाद फिल्म का टीजर जारी किया गया था. इस टीजर में काफी इमोशनल झलकिया देखने को मिली थी, जिसके बाद लोग फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे. फाइनली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर में 1947 के बंटवारे की कहानी देखने को मिलती है, जो एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसकी जिंदगी हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से पूरी तरह बदल जाती है. जहां सभी लोग साथ में प्यार-मोहब्बत के साथ रहते थे, वो एक दूसरे से बिछड़ जाते हैं. इस मूवी को ट्रेलर इतना इमोशनल है कि आप भी इसे देखकर भावूक हो जाएंगे.
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है, जो किसी भी परिस्थिति में अपनी जमीर से समझौता नहीं करता है. वहीं दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी एक बुजुर्ग महिला के किरदार में नजर आ रही है. फिल्म में प्रीति जिंटा एक ऐसी औरत का रोल प्ले कर रही हैं, जो हर मुश्किल में अपने परिवार को एकजुट रखने की कोशिश कर रही है. इस मूवी में आपको दर्द भरी कहानी के साथ-साथ भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. खास बात यह है कि सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी 30 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं.
‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और शबाना आजमी अहम किरदार में नजर आ रही है. मूवी का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, तो वहीं गाने को जावेद अख्तर ने लिखा है.