Jana Nayagan Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में विजय की 'जन नायकन' ने दिखाया अपना दम, 5वें दिन छापे इतने करोड़

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 5 दिन हुए हैं और इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

Jana Nayagan

Jana Nayagan ने 5वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

विज्ञापन

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय की आखिरी मूवी ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. एक्टर की आखिरी मूवी होने की वजह से फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया था.

विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ लोगों को काफी पसंद आ रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबित फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये छापे थे. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. विजय की इस फिल्म को वीकेंड का शानदार फायदा मिला था. फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 28.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं चौथे दिन यानी रविवार को 32 करोड़ रुपये छाप डाले थे. फिल्म ने 4 दिनों में 124.75 करोड़ रुपये छापे हैं.

विज्ञापन

‘जन नायकन’ ने 5वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ मंडे टेस्ट में सफल रही है. फिल्म ने आज यानी 5वें दिन खबर लिखे जाने तक 6.70 करोड़ रुपये छापे हैं. इस मूवी ने 5 दिनों में खबर लिखे जाने तक 131 .45 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. इस मूवी को तीन भाषाओं में जारी किया गया है. तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में. तमिल भाषा में इस मूवी ने सबसे ज्यादा 113.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं हिंदी भाषा में 10.42 करोड़ और तेलुगु में 7.16 करोड़ रुपये छापे हैं.

विज्ञापन

‘जन नायकन’ फिल्म कैसी है?

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की बात करें, तो यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है. इस मूवी में बॉबी देओल, ममिता बैजू और पूजा हेगड़े अहम किरदार में नजर आई है. फिल्म की कहानी एक पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह पुलिस ऑफिस देश में होने वाले बड़े आतंकी हमले को टाल देता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ