---विज्ञापन---

Jana Nayagan Box Office Collection Day 6: विजय की ‘जन नायकन’ की कमाई पर लगा ब्रेक, छठे दिन हुआ सिर्फ इतना कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' 23 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने छठे दिन कितने का कारोबार किया है

---विज्ञापन---

थलपति की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है. इस मूवी की कई बार रिलीज डेट को भी टाल दिया गया था. लेकिन अब यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यह मूवी 23 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज की गई है. मूवी को लेकर दर्शकों की बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस बात का सबूत फिल्म की कमाई है.

‘जन नायकन’ छठे दिन कितने का किया कलेक्शन?

सैकिनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये छापे थे. फिल्म ने दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला है. ‘जन नायकन’ ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 28.90 करोड़ रुपये कमाए थे, तो नहीं चौथे दिन यानी रविवार को 32.00 करो रुपये का कुल कलेक्शन किया था. लेकिन सभी की निगाहें मंडे टेस्ट पर टिकी थी. लेकिन विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने सोमवार को 10.15 करोड़ रुपये की शानदार कमाई थी. फिल्म ने छठे दिन यानी आज (28 जुलाई) 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Netflix पर छाई 7 एपिसोड की ये सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज, कहानी का हर मोड़ करेगा हैरान

‘जन नायकन’ अब तक कितने का किया कारोबार?

विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ ने 6 दिनों में 143.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. बता दें कि इस मूवी को तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है. हिंदी, तमिल और तेलुगू. विजय की फिल्म ने सबसे ज्यादा 123.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन तेलुगू भाषा में किया है. वहीं फिल्म हिंदी भाषा में 12.15 करोड़ रुपये छापे हैं. इस मूवी ने तमिल में 8.10 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है. ‘जन नायकन’ का निर्देशन एच. विनोद ने किया है. फिल्म में थलपति विजय के अलावा पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और बॉबी देओल अहम किरदार में नजर आए हैं. मूवी का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 233 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. कथित तौर पर यह थलपति विजय की आखिरी मूवी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 7 फिल्में, इस मूवी के आगे ‘धुरंधर 2’ और ‘बाहुबली 2’ भी फेल

First published on: Jul 28, 2026 10:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola