'इन्हें कौन जन्म दे रहा?', CJP के GenZ प्रोटेस्टर्स पर कंगना रनौत का फूटा गुस्सा; सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

Kangana Ranaut Slams CJP GenZ Protesters: कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर CJP के GenZ प्रोटेस्टर्स पर तंज कसते हुए पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में कंगना ने GenZ को खूब खरी-खरी सुनाई. साथ ही डिजिटल डिटॉक्स की बात की.

Kangana Ranaut Slams CJP GenZ Protesters

Kangana Ranaut Slams CJP GenZ Protesters: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का प्रोटेस्ट खत्म हो गया है. इस प्रोटेस्ट से जुड़ी GenZ की कई वीडियोज और रील्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. वहीं हाल ही में इन वीडियोज को देखकर एक्ट्रेस और मंडी की बीजेपी सांसद कंगना रनौत का गुस्सा GenZ पर फूटा है. कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए प्रोटेस्टर्स पर खूब भड़ास निकाली. चलिए आपको भी बताते हैं कंगना रनौत ने पोस्ट शेयर करते हुए GenZ प्रोटेस्टर्स के खिलाफ क्या कुछ लिखा है.

विज्ञापन

कंगना रनौत ने GenZ पर निकाली भड़ास

कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. इसमें एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मुझे सोशल मीडिया पर GenZ के वायरल रील्स देखकर उल्टी आ जाती है. इतनी घिनौनी वीडियोज मैंने आज तक नहीं देखी हैं. ये लोग जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो इतनी भद्दी है कि सुना ही नहीं जा सकता. मैंने अपनी लाइफ में कभी भी एक फ्रेम में इतनी घिनौनी हरकतें नहीं देखी हैं.’

विज्ञापन

कंगना को पड़ी डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत

कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में आगे लिखते हुए GenZ की परवरिश पर भी सवाल उठाए. एक्ट्रेस ने कहा, ‘इन्हें कौन जन्म दे रहा है? और कौन इन लोगों को पाल-पोस रहा है?’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘आप खुद को कॉकरोच बोलते हैं और उन्हीं की तरह ही व्यवहार भी कर रहे हो. इन वायरल वीडियोज को देखकर मुझे गहरा सदमा लगा है. ये सब देखने के बाद मुझे डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है.’ इसका मतलब ये है कि कंगना रनौत कुछ दिन तक सोशल मीडिया से ब्रेक लेने जा रही हैं.

विज्ञापन

GenZ महिलाओं पर भी फूटा गुस्सा

भाजपा सांसद कंगना रनौत यहां भी नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा, ‘ये लोग ड्रग्स और शराब की अपनी आजादी पर गर्व जता रहे हैं. अपने माता-पिता की कमाई पर जी रहे हैं. मैं इस जनरेशन को गटर जनरेशन बोलूंगी.’ इसके साथ ही कंगना ने GenZ महिलाओं पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये महिलाएं इतनी बेवकूफ हैं और पढ़ाई में भी अच्छी नहीं हैं. ये अच्छी हाउस वाइफ भी नहीं बन सकतीं.’ कंगना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ