क्या 9 साल छोटे क्रिकेटर पर आया मृणाल ठाकुर का दिल? वायरल वीडियो ने बढ़ाई अफेयर की चर्चा

बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद से ही डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

Mrunal Thakur Yashasvi Jaiswal

Mrunal Thakur Yashasvi Jaiswal

बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई है. इस बार एक्ट्रेस का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज के साथ जोड़ा जा रहा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ नजर आ रही है. यह वीडियो मुंबई के एक कैफे से सामने आया है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मृणाल ठाकुर का यह वीडियो आते ही इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस मुंबई के एक पॉपुलर कैफे में नजर आ रही है. उसी कैफे से क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल भी बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जायसवाल अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो जाते हैं. यह वीडियो देखने के बाद दोनों के फैंस इसे जोड़ना शुरू कर देते हैं. इतना ही नहीं दोनों के डेटिंग की चर्चाएं सोशल मीडिया तेज होने लगती है.

विज्ञापन

दरअसल, मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल का जब यह वीडियो सामने आया, तो लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि दोनों शायद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. वहीं कई लोगों ने यह भी माना है कि दोनों शायद किसी प्रोजेक्ट को लेकर मिले होंगे. इतना ही नहीं दोनों की उम्र में अंतर को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही है.

मृणाल ठाकुर वर्क फ्रंट

बता दें कि यशस्वी जायसवाल, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर से करीब 9 साल छोटे हैं. हालांकि, मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल की ओर से अभी तक डेटिंग की अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. फिलहाल इन दावों को सिर्फ सोशल मीडिया की अटकलें ही माना जा रहा है. मृणाल ठाकुर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनके पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट मौजूद हैं. हाल ही में अभिनेत्री वरुण धवन स्टारर फिल्म है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आई थीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ