कौन हैं Sreelekha Mitra? जिन्होंने NEET प्रदर्शन में दिखाया प्रधानमंत्री का अपमानजनक पोस्टर, FIR दर्ज

Who is Sreelekha Mitra: नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन में अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा भी पहुंची थी, लेकिन अब उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

Sreelekha Mitra

Sreelekha Mitra. image credit- social media

Who is Sreelekha Mitra: नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन पर फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने आवाज उठाई और इसे सपोर्ट किया. कुछ फिल्मी सितारे ऐसे भी थे, जो प्रोटेस्ट में शामिल हुए. कोलकाता में भी एक ऐसे ही प्रोटेस्ट में अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा शामिल हुई थी, लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिससे ना वो सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई बल्कि कोलकाता पुलिस में उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन एक्ट्रेस हैं और इन्होंने ऐसा क्या किया है?

विज्ञापन

कौन हैं श्रीलेखा मित्रा?

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा हैं. श्रीलेखा मित्रा की बात करें तो वो एक पॉपुलर बंगाली एक्ट्रेस हैं और बंगाली सिनेमा का जाना-माना नाम है. श्रीलेखा मित्रा की बात करें तो वो सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर बाेलती हैं. एक्टिंग के अलावा वो राइटिंग में भी एक्टिव हैं.

विज्ञापन

1990 में करियर की शुरुआत

श्रीलेखा मित्रा की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में की थी. कई बंगाली फिल्मों और टीवी सीरियल में श्रीलेखा मित्रा ने अभिनय किया है. इसके अलावा अगर इंस्टाग्राम की बात करें तो इंस्टा पर भी उनके लगभग 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो इंस्टाग्राम पर भी खूब एक्टिव रहती हैं.

नीट प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं अभिनेत्री

श्रीलेखा की बात करें तो बीते दिनों वो नीट प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं. इस दौरान उन्होंने वहां पर सरकार को पेपर लीक मामले में जवाबदेही लेने की बात कही. वहीं, अगर एएनआई की मानें को उनकी खबर के मुताबिक ये मामला केया घोष की शिकायत पर रविवार को आनंदपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

शिकायत में क्या?

कोलकाता पुलिस ने कहा है कि 26 जुलाई को आनंदपुर पुलिस स्टेशन में केया घोष की ओर से एक शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि श्रीलेखा मित्रा ने 24 जुलाई को सियालदह से धर्मतल्ला के बीच हुई एक सार्वजनिक रैली के दौरान भारत के प्रधानमंत्री के आपत्तिजनक, अपमानजनक और निंदनीय कार्टून दिखाए थे. अब उनकी इस शिकायत के आधार पर आनंदपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. साथ ही कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ