कौन हैं Jyotirmayee Nayak? जिन्होंने जीता ‘इंडियन आइडल 16’ का खिताब, जानें डिटेल्स

Who is Jyotirmayee Nayak: पॉपुलर शो इंडियन आइडल 16 के विनर का नाम अनाउंस हो गया है. इस सीजन की विनर ज्योतिर्मयी नायक बनी हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ज्योतिर्मयी नायक?

Jyotirmayee Nayak

Jyotirmayee Nayak. image credit- social media

Who is Jyotirmayee Nayak: पॉपुलर शो इंडियन आइडल 16 को उसका इस सीजन का विनर मिल गया है. बीते दिन यानी 26 जुलाई को इंडियन आइडल 16 का ग्रैंड फिनाले हुआ. ज्योतिर्मयी नायक ने इस बार इस सिंगिंग रियलिटी शो की ट्रॉफी अपने नाम की है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ज्योतिर्मयी नायक?

विज्ञापन

कौन हैं ज्योतिर्मयी नायक?

ज्योतिर्मयी नायक की बात करें तो वो एक पॉपुलर भारतीय सिंगर हैं, जिन्होंने लोकप्रिय रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 का खिताब जीता है. ज्योतिर्मयी नायक, ओडिशा की रहने वाली हैं और इस ट्रॉफी को जीतने वाली पहली ओडिया महिला बनी हैं. इसके अलावा वो कैंसर मरीजों के लिए म्यूजिक थेरेपिस्ट का भी काम कर चुकी हैं.

विज्ञापन

क्यों चर्चा में ज्योतिर्मयी नायक?

दरअसल, ज्योतिर्मयी नायक ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 की ट्रॉफी अपने नाम की हैं. इसी के साथ उन्होंने 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती है. बता दें कि ज्योतिर्मयी नायक को दर्शकों के सबसे ज्यादा वोट्स मिले. शो की विनर बनते ही ज्योतिर्मयी चर्चा में आ गईं और हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है.

ज्योतिर्मयी को मिले सबसे ज्यादा वोट्स

गौरतलब है कि ज्योतिर्मयी ने दर्शकों के सबसे ज्यादा वोट हासिल करके अपने साथी फाइनलिस्ट अंशिका चोनकर, मनराज वीर सिंह, मायस्मी बोस, सुहैल सूफी और तनिष्क शुक्ला को पीछे छोड़ दिया है. तनिष्क पहले रनर अप बने हैं और मनराज तीसरे स्थान पर रहे हैं.

विज्ञापन

‘सैयां ओ सैयां’ गाना

बता दें कि ज्योतिका को 20 लाख रुपये मिले हैं और दूसरे रनर अप्स को 5 लाख रुपये मिले हैं. बताते चलें कि ज्योतिर्मयी ने अपनी फाइन परफॉर्मेंस के लिए ‘सैयां ओ सैयां’ गाना गाया, जिसमें उन्होंने अपनी आवाज पर कंट्रोल और इमोशनल एक्सप्रेशन का बेहतरीन तालमेल बिठाया और वो शो की विनर बन गईं.

क्या बोलीं ज्योतिर्मयी?

इसके अलावा ज्योतिर्मयी ने अपनी जीत पर कहा कि इंडियन आइडल 16 जीतना बिल्कुल सपने जैसा लग रहा है. उन्होंने कहा कि उनका ये सफर जीवन बदलने वाला रहा. ज्योतिर्मयी ने आगे कहा कि उनकी हर परफॉर्मेंस ने उन्हें एक बेहतर सिंगर, परफॉर्मर और इंसान बनने के प्रेरित किया है. ज्योतिर्मयी ने कहा कि उन्होंने इस सफर में जो कुछ भी सीखा है, वो हमेशा याद रखेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ