JioHotstar की ये मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज उड़ा देगी होश, क्लाइमैक्स तक नहीं हटेंगी निगाहें

अगर आप भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन सीरीज लेकर आए हैं, जिसमें महज 6 एपिसोड है. इस सीरीज को आप एक दिन में पूरा कर सकते हैं.

Mrs Deshpande series
1 / 5

ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है. इन मूवीज और सीरीज को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं. अगर आप भी इन दिनों कोई बढ़िया सीरीज तलाश रहे हैं, जिसे आप कम वक्त में पूरा कर सकें, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. यह सीरीज आपको अंत तक स्क्रिन से निगाहें नहीं हटाने देती है.

विज्ञापन

मिसेज देशपांडे सीरीज

मिसेज देशपांडे सीरीज2 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो एक मर्डर-मिस्ट्री सीरीज है. इस सीरीज की कहानी एक एक्टर के मर्डर से शुरू होती है, जिसकी बड़ी ही बेरहमी के साथ हत्या कर दी जाती है. हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की सीरीज 'मिसेज देशपांडे' (Mrs. Deshpande) है.

विज्ञापन

मिसेज देशपांडे सीरीज कितने एपिसोड की है

मिसेज देशपांडे सीरीज कितने एपिसोड की है3 / 5

'मिसेज देशपांडे' (Mrs. Deshpande) सीरीज को महज 6 एपिसोड के साथ रिलीज किया गया है. सीरीज की कहानी सीमा देशपांडे (माधुरी दीक्षित) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. सीमा देशपांडे ने अपने अतीत में 8 लोगों की हत्या की है और वो पुणे की सेंट्रल जेल में सजा काट रही है.

मिसेज देशपांडे सीरीज की कहानी

मिसेज देशपांडे सीरीज की कहानी4 / 5

लेकिन मुंबई में अचानक ऐसे मर्डर होने लगते हैं, जो मिसेज देशपांडे के मर्डर करने के तरीके की तरह ही होता है. यह सब देखने के बाद मुंबई पुलिस मिसेज देशपांडे की मदद लेती है, जो पुणे की सेंट्रल जेल में बंद है. देशपांडे की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश करती है.

विज्ञापन

मिसेज देशपांडे सीरीज IMDb रेटिंग

मिसेज देशपांडे सीरीज IMDb रेटिंग5 / 5

अगर आपने अभी तक इस सीरीज को नहीं देखा है, तो आप इसे अपने फैमिली संग ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 5.9 की रेटिंग से नवाजा गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन